फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now Snapdeal Will Deliver Rs. 2000 to Your Home Under Cash

अब ऑनलाइन मंगाइए 2000 का नोट, फीस केवल एक रुपया

Fri, 23 Dec 2016 09:14 PM IST
नई दिल्ली (ब्यूरो)
नई दिल्ली (ब्यूरो) Updated Fri, 23 Dec 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
now Snapdeal Will Deliver Rs. 2000 to Your Home Under Cash
2000 का नोट
सामान की तरह अब आप स्नैपडील से घर बैठे-बैठे 2,000 रुपये तक की नकदी भी मंगवा सकते हैं। बदले में आपको शुल्क के रूप में सिर्फ एक रुपया देना होगा। स्नैपडील की यह सेवा ऐप के जरिए ही ली जा सकती है। ऑनलाइन जाकर बुकिंग करने पर यह सेवा नहीं मिलेगी। कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत गुरुग्राम व बंगलूरू में की है। जल्द ही इस सेवा की शुरुआत अन्य शहरों में भी की जाएगी। 
विज्ञापन


ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी को यह पता चल जाएगा कि आपको किस स्थान पर नकदी की डिलीवरी चाहिए। फिर कंपनी यह देखेगी कि कैश ऑन डिलीवरी मोड पर कितने सामान के ऑर्डर उस इलाके में है। आपके इलाके में कैश की उपलब्धता होने पर आपको नोटिफिकेशन का एक एसएमएस आएगा और फिर उस नोटिफिकेशन की मदद से ऑर्डर पेज पर जा सकेंगे। 
विज्ञापन


स्नैपडील की तरफ से कैश ऑन डिलिवरी मोड पर सामान देने गए एजेंट को आपके ऑर्डर की जानकारी दे दी जाएगी। वह एजेंट आपके घर पर नकदी लेकर पहुंच जाएगा। आप अपने डेबिट कार्ड को एजेंट के पास मौजूद स्वाइप मशीन पर स्वाइप कर देंगे। इसके बाद वह एजेंट आपको 2,000 रुपये दे देगा। एक दिन में एक व्यक्ति अधिकतम 2,000 रुपये नकदी का ऑर्डर कर सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नैपडील के सह-संस्थापक रोहित बंसल के मुताबिक देश तेजी से डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। इसलिए हमने वक्त के मुताबिक यह पहल की है। हमने इस बदलाव को आसान बनाने के लिए वॉलेट और कार्ड ऑन डिलीवरी से लेकर फ्रीचार्ज पार्टनरशिप तक कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह सद्भावना के तहत यह ऑफर लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed