{"_id":"5762d5d64f1c1b387a11b88e","slug":"now-sheila-dikshit-s-name-came-up-again-for-up-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब शीला दीक्षित का नाम एक बार फिर आया सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब शीला दीक्षित का नाम एक बार फिर आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
sheila dixit
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस में भावी सीएम के तौर पर कई नाम सामने आते रहे हैं। अब एक बार फिर दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के नाम आगे आ गया है। बृहस्पतिवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शीला दीक्षित के नाम को लेकर कयास ने जोर पकड़ लिया।
कांग्रेस यूपी में खोया जनाधार हासिल करने के लिए हर दांव आजमाना चाहती है। नए प्रदेश प्रभारी गुलाम नबीं आजाद के इस बयान के बाद कि कांग्रेस सीएम चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी, कई दावेदारों के नामों के कयास लगने शुरू हो गए । शीला दीक्षित का नाम कई माह पहले भी यूपी सीएम पद केरूप में चर्चा में आया था, लेकिन फिर शांत हो गया था।
बृहस्पतिवार को पहले शीला दीक्षित का नाम पंजाब प्रभारी के तौर पर उछला उसके बाद यूपी में सीएम चेहरे केतौर पर पेश करने के बात पार्टी के भीतर से बाहर आने लगी। हालांकि अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उमेश पंडित ने भाजपा नेता वरुण गांधी को कांग्रेस का चेहरा बनाने की मांग कर सनसनी पैदा कर दी है। पंडित गांधी परिवार की एकता की वकालत कर रहे हैं।

शीला के सोनिया से मुलाकात के बाद कयास हुए तेज
इससे पहले प्रियंका गांधी के नाम को लेकर भी कई बार मांग उठ चुकी है। दो दिन पहले गुलाम नबी आजाद ने यह कहकर इस चर्चा को तेज कर दिया कि प्रियंका गांधी को पूरे प्रदेश में प्रचार करने निकलना चाहिए। इसके अलावा सीएम के लिए एक नाम प्रमोद तिवारी का कई बार उछला। इस सबके बीच कांग्रेस अभी किसी नाम को फाइनल नहीं कर पा रही है। यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बृहस्पतिवार को साफ कर दिया कि अभी तक किसी का नाम तय नहीं किया गया है।
कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी यूपी चुनाव में सीएम के चेहरे केतौर पर ही कांग्रेस को मैदान में उतारना चाहते हैं। दरअसल, प्रशांत लोकसभा में भाजपा के रणनीतिकार थे, उन्होंने नरेंद्र मोदी के फेस को सामने रखा। बिहार में जेडीयू के रणनीतिकार रहते नीतीश कुमार का चेहरा पेश कराया। पंजाब में कांग्रेस के रणनीतिकार रहते अरमिंदर सिंह का नाम फाइनल किया। अब यूपी में भी वह नाम चाहते हैं।