फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now ritu berry to design uniforms for Railway employees

अब रेलकर्मी पहनेंगे ऋतु बेरी की डिजाइन यूनिफार्म 

Wed, 11 May 2016 04:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 04:16 AM IST
सार

  • रेल कर्मी अब आकर्षक यूनिफार्म में दिखेंगे
  • रेल टिकट निरस्त करने वालों को राहत 

विज्ञापन
Now ritu berry to design uniforms for Railway employees
भारतीय रेल - फोटो : PTI

विस्तार

रेलवे ना केवल ट्रेन बल्कि अपने कर्मचारियों को भी स्मार्ट लुक देने में जुटा है। रेलवे कर्मचारियों की यूनिफार्म अब बेहद आकर्षक व आधुनिक होने वाली है।स्टेशन प्रबंधक, ट्रेन के गार्ड, टीटीई और टिकट बुकिंग क्लर्क समेत अनेक विभाग के स्टाफ अब प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर ऋतु बेरी के डिजाइन की हुई यूनिफार्म पहनेंगे।

विज्ञापन


सबसे पहले उन रेलकर्मियों की यूनिफार्म फैशनेबल बनाए जाएगा, जिनका सीधा सामना रेल यात्रियों के साथ होता है। ट्रेन की परिचारिका व परिचारक भी फैशन डिजाइनर के द्वारा तैयार किए गए कपड़े ही पहनेंगे। स्वदेशी से लेकर विदेशियों तक का ड्रेस डिजाइन करने वाली ऋतु बेरी रेलकर्मियों को भी स्मार्ट लुक देंगी। बता दें कि ऋतु बेरी के डिजाइन किए कपड़ों के मुरीद फिल्म कलाकार माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, परमेश्वर गोदरेज और शोभा डे जैसी प्रसिद्ध भारतीय हस्तियां तो है ही साथ  ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रिंस  चार्ल्स, हॉलीवुड अभिनेत्री एंडी मैकडोवेल समेत कईहस्तियों के भी ड्रेस डिजाइन बेरी कर चुकी है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल का कहना है कि पहनावा व्यक्ति की पहली पहचान होती है। हमने उन रेलकर्मियों के यूनिफार्म को आकर्षक बनाने का निर्णय लिया है जिनका सीधा वास्ता आम यात्रियों से होता है। इससे रेलवे की छवि और बेहतर होगी। उल्लेखनीय है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन भी रेलवे के लिए अहम भूमिका में है। ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले चादर, तकिया कवर समेत कई तरह की साज-सज्जा का काम यही इंस्टीट्यूट देख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल टिकट निरस्त करने वालों को राहत 

Now ritu berry to design uniforms for Railway employees
Irctc - फोटो : GettyImages

काउंटर से लिए गए टिकट को ऑन लाइन निरस्त करने पर रिफंड राशि को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।  अब उन्हें रिफंड राशि लेने के लिए उसी स्टेशन पर जाने की मजबूरी नहीं होगी जहां से उन्हें यात्रा प्रारंभ करनी थी।

रेल मंत्रालय ने एक आदेश पारित कर कहा है कि रेलवे काउंटर से लिए गए टिकट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन निरस्त करने वाले या 139 के माध्यम से टिकट निरस्त कराने वालों को रिफंड राशि के लिए अब उस स्टेशन पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी जहां से उन्हें यात्रा प्रारंभ करनी थी।

बड़ी सुविधा देते हुए रेलवे ने आदेश दिया है कि सभी पीआरएस काउंटर से रिफंड राशि प्राप्त की जा सकेगी। इसके लिए उन्हें पीआरएस काउंटर पर ओरिजनल टिकट दिखाना होगा। जो समय दिया गया है उस समय के भीतर ही पैसा रिफंड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed