{"_id":"584f724e4f1c1b686f64a272","slug":"now-our-eyes-are-set-on-sansad-nic-in-says-legion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दावा- भारत के बैंकिंग सिस्टम को हैक करना आसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दावा- भारत के बैंकिंग सिस्टम को हैक करना आसान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
कई खास शख्सियतों का ट्विटर अकाउंट हैक करने का दावा करने वाले हैकरों के समूह 'लीजन' के निशाने पर अब देश की संसद है। संसद की यह वेबसाइट सरकारी कर्मचारियों को ई-मेल सेवा भी मुहैया करवाती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लीजन के एक सदस्य ने factordaily.com के साथ हुए चैट इंटरव्यू में बताया, ' हमारा अगला निशाना sansad.nic.in होगा, ये बड़ा निशाना है, इसमें कई बड़ी मछलियां हैं।' हैकर्स का कहना है भारत के बैंकिंग सिस्टम को हैक करना बेहद आसान है लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कारोबारी विजय माल्या और पत्रकार बरखा दत्त, रवीश कुमार समेत कई खास लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक कर 'लीजन' भारत में चर्चा में आया है।
'लीजन' का कहना है कि उन्होंने दक्षिण भारत और एआईएडीएमके के सर्वर से तमिलाडु की सीएम जयललिता के बारे में काफी अहम डाटा जमा किया है। हैकर्स का कहना है कि अपोलो अस्पताल के सर्वर तक वे अपना पहुंच बना चुके हैं, हालांकि उनसे मिले डेटा की प्रमाणिकता को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। हैकर्स का कहना है कि इसे अभी जारी नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे भारत में हड़कंप मच सकता है।

लीजन ने किए सनसनीखेज दावे
hack
हैकर्स के समूह ने कई सनसनीखेज दावे करते हुए कहा है कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम को बेहद आसानी से हैक किया जा सकता है और यह साइबर हमलों के निशाने पर है। लीजन का कहना है कि वह ट्विटर पर नहीं है और जो उसके नाम से अकाउंट बनाकर बैठे हैं वे सब फर्जी हैं।
लीजन ने वॉशिंगटन पोस्ट कहा है, ‘उन्होंने भारत के 40,000 से अधिक सर्वरों को हैक किया था, इससे उनके पास खूब सारे आंकड़े पहुंचे' लीजन ने कहा, ‘यह तो केवल शुरुआत भर है। आने वाले कुछ दिनों में और भी आंकड़े सामने आएंगे। हम 'लीजन' हैं।'