{"_id":"5e512a028ebc3ef3802d31dd","slug":"now-lets-see-what-his-ultimate-friend-trump-teaches-to-modi-digvijay-singh-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देखते हैं मोदी को उनके ‘परम मित्र’ ट्रम्प क्या शिक्षा देकर जाते हैं: दिग्विजय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब देखते हैं मोदी को उनके ‘परम मित्र’ ट्रम्प क्या शिक्षा देकर जाते हैं: दिग्विजय
Sat, 22 Feb 2020 09:30 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 22 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संविधान का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंंने तंज कसते हुए कहा कि अब देखते हैं कि मोदी को उनके परम मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने भारत दौरे के दौरान क्या शिक्षा देकर जाते हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर ‘बीबीसी.कॉम’ पर 20 फरवरी को प्रकाशित खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘नागरिकता संशोधन कानून चिंताजनक : अमेरिकी आयोग – बीबीसी न्यूज हिंदी।’’
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, ‘‘(बराक) ओबामा जी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को (जनवरी 2015 में) संविधान का पालन करने का अनुरोध कर गये थे लेकिन ‘संपूर्ण राजनैतिक शास्त्र’ के ज्ञाता हमारे मोदी जी ने ठीक विपरीत काम किया।’’
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा, ‘‘अब देखते हैं मोदी जी के ‘परम मित्र’ डोनाल्ड ट्रम्प जी क्या शिक्षा देकर जाते हैं। भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं।’’
मालूम हो कि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दो दिवसीय दौरे पर 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। लेकिन उनके दौरे से ठीक चार दिन पहले अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली अमेरीकी एजेंसी ‘यूएससीआईआरएफ’ ने अपनी रिपोर्ट में भारत के सीएए और एनआरसी पर चिंता जताई थी, जो बीबीसी.कॉम हिंदी में प्रकाशित की गई थी।