फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now farmers buy seeds from 500 old note

पुराने 500 के नोट से बीज खरीद सकेंगे किसान

Mon, 21 Nov 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
now farmers buy seeds from 500 old note
- फोटो : फाइल फोटो

नोटबंदी के बाद दिक्कत झेल रहे किसानों को सरकार ने राहत दी है। अब वो पुराने पांच सौ रुपये के नोटों के जरिए सरकारी दुकानों से बीज खरीद सकेंगे। सोमवार को वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर ये जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर को लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद से लाखों किसान पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं। उनके पास रबी की फसलों की बुआई के लिए बीज खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। इसके साथ ही उनके पास खेती से जुड़ी अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पैसै नहीं हैं।
विज्ञापन


सरकार द्वारा दी गई इस राहत के बाद अब किसान राज्य और केंद्र सरकार की दुकानों से पुराने नोटों को देकर ही बीज खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्हें खेती के उत्पादन का सबूत देना होगा। सरकार का कहना है कि किसानों के लिए कोई दिक्कत न हो इसके लिए वो प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैश निकालने के लिए नियमों में भी राहत

now farmers buy seeds from 500 old note

सरकार ने कैश निकालने के नियमों में भी राहत दी है। किसान अब बैंकों से 50,000 रुपये की नकदी भी निकाल सकेंगे। इसके साथ ही वो किसान क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते में पहुंचे ऋण से 25 हजार रुपये भी निकाल पाएंगे। 

वहीं दूसरी ओर सरकार ने ओवरड्राफ्ट, करेंट या कैश अकांउट होल्डर्स के लिए भी एक सप्ताह के भीतर 50,000 रुपये तक निकालने की सहूलियत दी है।

तीन महीने से लेन-देन करने वाले ग्राहक ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। सरकार द्वारा दी गई ये सुविधा ओवरड्रॉफ्ट एकांउट होल्डर्स के लिए नहीं है। इससे पहले करन्ट अकांउट होल्डर्स ही 50,000 रुपये निकाल पाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed