फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now each student report card will be prepare by Aadhaar card

अब आधार कार्ड से तैयार होगा हर छात्र का रिपोर्ट कार्ड

Sun, 01 Jan 2017 03:41 AM IST
सीमा शर्मा/ नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jan 2017 03:41 AM IST
विज्ञापन
now each student report card will be prepare by Aadhaar card
- फोटो : UIADI
देशभर के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई की निगरानी अब आधार कार्ड से होगी। सरकार पांच से 18 आयु वर्ग तक के सभी छात्रों का आधार लिंक कर रियल टाइम मॉनिटरिंग से पढ़ाई, ड्रॉपआउट आदि का रिव्यू करेगी। जबकि शिक्षकों का आधार, ईमेल व मोबाइल से डाटाबेस तैयार होगा, जिसे ई संपर्क पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के  मुताबिक देशभर के सरकारी स्कूलों में कितने छात्र पढ़ते हैं, उनका रिजल्ट कैसा आ रहा है, इसकी राज्यों को भी जानकारी नहीं होती है। शिक्षकों के क्लास लेने की भी निगरानी रखी जाएगी है। केंद्र सरकार स्कूलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग से शिक्ष की गुणवत्ता की भी निगरानी करेगी, ताकि पढ़ाई में कमजोर छात्रों को विशेष कोचिंग दी जा सके। 
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा करीब सवा 23 करोड़ छात्रों को आधार से जोड़ा जा रहा है। जबकि कुल 26 करोड़ से अधिक छात्रों को इस योजना से जोड़ा जाना है। सबसे पहले बच्चों को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें यूनीक नंबर दिया जाएगा। इस योजना में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों के भी आधार कार्ड जुड़ेंगे। हर महीने बच्चों का रिव्यू होगा, क्योंकि उस बच्चे के आधार पर शिक्षा में बदलाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सरकार ई संपर्क पोर्टल पर शिक्षकों का डाटाबेस भी रखेगी। इसके तहत करीब 55,77, 029 शिक्षकों का डाटा इकट्ठा किया जा चुका है। जबकि 16,10,487  शिक्षकों का आधार, 20,20,687 ईमेल और 37,59,705 शिक्षकों का मोबाइल नंबर इकट्ठा कर लिया है। इनके माध्यम से शिक्षकों का एकेडमिक रिकार्ड का रिव्यू होगा। पढ़ाने में खराब शिक्षकों की बाकायदा ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed