फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now Delhi metro run with solar power, hopes to not increase fares soon

अब सोलर पावर से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, किराया जल्द न बढ़ने की उम्मीद

Sun, 30 Sep 2018 08:57 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Sep 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
now Delhi metro run with solar power, hopes to not increase fares soon

राजधानी की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो का बढ़ता किराया लोगों को परेशान करने लगा है, लेकिन उम्मीद है कि मेट्रो के किराए में अब जल्दी वृद्धि नहीं होगी। दरअसल, अब दिल्ली मेट्रो बिजली से नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश से आई सोलर पॉवर से चलेगी जो अपेक्षाकृत सफर काफी सस्ता होगा। इस समय दिल्ली मेट्रो का सबसे ज्यादा खर्च बिजली खरीदने में होता है। इसके अलावा सोलर पावर के प्रयोग से वातावरण को साफ रखने में भी मदद मिलेगी। यह बिजली मध्यप्रदेश के रीवा से आएगी।  

विज्ञापन


योजना से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक सोमवार एक अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो को रीवा से आ रही सोलर बिजली मिलनी शुरु हो जाएगी। यह दिल्ली मेट्रो की लगभग 90 फीसदी बिजली जरुरतों को पूरा करेगी। इससे दिल्ली मेट्रो को राजधानी की बिजली कंपनियों पर निर्भरता बहुत कम रह जाएगी जो बार-बार अपनी परेशानियों के कारण अतिरिक्त बिजली देने में असमर्थ रहती थीं।
विज्ञापन


यहां यह समझना बेहद महत्त्वपूर्ण है कि सोलर बिजली के उत्पादन में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है। रीवा में सोलर बिजली का उत्पादन केवल बड़े प्लांट्स में ही नहीं, बल्कि नागरिकों के घरों की छतों, सरकारी-प्राइवेट कंपनियों के कार्यालयों की छतों पर किया जा रहा है। इससे मध्यप्रदेश को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है जिसने सोलर पावर के उत्पादन के मामले में पूरे देश को एक नई राह दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed