{"_id":"5c1fd049bdec2257124922b1","slug":"now-bjp-to-move-supreme-court-over-challenging-order-against-rath-yatra-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा की अनुमति के लिये भाजपा खटखटाएगी न्यायालय का दरवाजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा की अनुमति के लिये भाजपा खटखटाएगी न्यायालय का दरवाजा
Sun, 23 Dec 2018 11:43 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष
- फोटो : Facebook
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने रविवार को कहा कि राज्य में प्रस्तावित रथ यात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगने के वास्ते वह उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी के महत्वाकांक्षी रोड शो को शुक्रवार को उस वक्त झटका लगा जब कोलकाता उच्च न्यायालय की खंड पीठ ने रोड शो को अनुमति देने वाले एकल पीठ के फैसले को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘हमने उच्चतम न्यायालय जाने का निर्णय किया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम अंत तक लडेंगे। तृणमूल कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हमारी रथ यात्रा नहीं हो पाए।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उच्चतम न्यायालय का दरवाजा शीघ्र खटखटाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कब अदालत जाएंगे। भाजपा सूत्रों ने कहा कि यात्रा की अनुमति नहीं देने के सरकार के फैसले के खिलाफ पार्टी फिलहाल राज्य के अनेक हिस्सों में रैलियां करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा की अपील पर सुनवाई के बाद गुरुवार को उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने रथ यात्रा की इजाजत दे दी थी लेकिन शुक्रवार के आदेश के बाद इस कार्यक्रम पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।