फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now attendence on mobile in University exams.

विश्वविद्यालय परीक्षाओं में अब मोबाइल से उपस्थिति

Thu, 12 May 2016 02:06 AM IST
रबीश श्रीवास्तव/अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 May 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
now attendence on mobile in University exams.
प्रदेश के विश्वविद्यालयों - कॉलेजों में परीक्षा के समय परीक्षार्थियों की उपस्थिति का ब्यौरा मोबाइल पर लेने की तैयारी है।
विज्ञापन


उपस्थिति का ब्योरा समय से मिल सके इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया जाएगा। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधारों के लिए एक अप्रैल को शासन स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में नियमानुसार परीक्षा के दिन शाम को कॉपी जमा करने के समय ही परीक्षार्थियों की उपस्थिति की सूची विश्वविद्यालय में जमा करनी होती है। इसका पूर्णत: पालन नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश सरकार की पहल

now attendence on mobile in University exams.
उपस्थिति की सही जानकारी न होने से अक्सर विद्यार्थियों का परिणाम अपूर्ण होता है। समय से परीक्षार्थियों की उपस्थिति का ब्योरा विश्वविद्यालय को मिल सके इसके लिए यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह ही सॉफ्टवेयर के जरिए केंद्रों से परीक्षार्थियों की उपस्थिति-अनुपस्थित सूची देने की व्यवस्था कराई जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2016 की बोर्ड परीक्षा में इस व्यवस्था को लागू किया गया। इसमें परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्राध्यक्षों को सिम जारी किया गया था। उन्हें हर दिन परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के भीतर परीक्षार्थियों का ब्योरा बोर्ड की ओर से जारी नंबर पर मोबाइल से भेजना था।

‘विश्वविद्यालय स्तर पर इस व्यवस्था को लागू किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। नए सत्र से ही इसको लागू किया जा सकता है।’
- डॉ. पृथ्वीश नाग (कुलपति, काशी विद्यापीठ) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed