फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now 20 percent women recruitment in Military Police

अब मिलिट्री पुलिस में होगी 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती

Sat, 19 Jan 2019 01:11 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 19 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Now 20 percent women recruitment in Military Police
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण

भारतीय सेना में अब महिलाओं की भूमिका और बढ़ने वाली है। सेना की मिलिट्री पुलिस में अब महिला जवानों की भर्ती की जाएगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को महिलाओं को सेना में कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में जवानों के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। इसके तहत मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिला जवान होंगी।

विज्ञापन


सेना की मिलिट्री पुलिस में महिलाओं को भर्ती करने के लिए लंबे समय से बहस चल रही थी। रक्षा मंत्री सीतारमण ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। सीतारमण ने लिखा, ‘पहली बार कार्मिक निचले अधिकारी रैंक (पीबीओआर) की भूमिका में महिलाओं को शामिल किया जाएगा। जिन भूमिकाओं के लिए महिलाओं को शामिल किया जाएगा, उनमें दुष्कर्म, छेड़छाड़ और चोरी जैसे अपराधों की जांच, भीड़ पर नियंत्रण करने जैसे क्षेत्र शामिल हैं।’ 
विज्ञापन


बताते चलें कि सेना प्रमुख बिपिन रावत ने हाल में कहा था कि सेना की मिलिट्री पुलिस में 800 महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए साल के अंत तक भर्ती शुरू हो सकती है। साथ ही आर्मी चीफ ने कहा था कि सेना में महिलाएं कानून, मेडिकल, सिग्नल, इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्रों में पहले से ही है। लेकिन, मिलिट्री पुलिस में भी महिला जवान होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed