फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notice to Essar, Loop Telecom on CBI appeal in 2G spectrum case

2-जी स्पेक्ट्रम मामले में CBI की अपील पर एस्सार, लूप टेलीकॉम को नोटिस

Sat, 21 Apr 2018 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 03:34 AM IST
विज्ञापन
Notice to Essar, Loop Telecom on CBI appeal in 2G spectrum case
2g spectrum - फोटो : File Photo
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले से जुड़े दूसरे मामले में सीबीआई की याचिका पर एस्सार व लूप टेलीकॉम के प्रमोटर व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीबीआई ने एस्सार व लूप टेलीकॉम के मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन

 
पेश मामला एस्सार टेलीकॉम व लूप टेलीकॉम को स्पेक्ट्रम आवंटन से जुड़ा है। निचली अदालत ने इस मामले में भी सभी आरोपियों व कंपनियों को बरी कर दिया था। जस्टिस एसपी गर्ग ने एस्सार समूह के प्रमोटर रविकांत रुइया व अंशुमन रुइया, लूप टेलीकॉम के प्रोमोटर आईपी खेतान व किरण खेतान, एस्सार समूह के निदेशक विकास सर्राफ व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर पक्ष रखने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


अगली सुनवाई 25 मई को होगी। बता दें कि पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने ठोस साक्ष्यों के अभाव में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री व सांसद कनिमोझी समेत 17 आरोपियों को सीबीआई के दो व ईडी के एक मुकदमे से 21 दिसंबर 2017 को बरी कर दिया था। सीबीआई ने इस याचिका में कहा है कि निचली अदालत ने आरोपियों को बरी करने का फैसला गलत सुनाया है। अभियोजन की ओर से ठोस साक्ष्य मुहैया करवाये थे लेकिन निचली अदालत ने इन साक्ष्यों पर ठीक से विचार नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed