{"_id":"5905ebf64f1c1b2165440f72","slug":"notice-may-be-released-to-pm-narendra-modi-k-v-thomas","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को भी जारी हो सकता है समन: थॉमस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री को भी जारी हो सकता है समन: थॉमस
amarujala.com-Presented by- मुकेश झा
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
के वी थॉमस
लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के वी थॉमस का कहना है कि महत्वपूर्ण संसदीय समिति प्रधानमंत्री समेत मंत्रिपरिषद के किसी भी सदस्य को समन जारी कर सकती है। समिति की बैठक की अध्यक्षता करने गंगटोक पहुंचे थॉमस ने रविवार को कहा कि अगर लोकसभा अध्यक्ष अनुमति देता है और समिति के सभी सदस्य सहमत हों तो प्रधानमंत्री को भी समन जारी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी व्यवस्था में प्रधानमंत्री को भी बराबर माना गया है, ऐसे में जब मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को समन जारी किया जा सकता है, तो प्रधानमंत्री को क्यों नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को पीएसी अध्यक्ष के रूप में थॉमस के कार्यकाल का अंतिम दिन था। सोमवार को उनकी पार्टी के सहयोगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पीएसी अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे। 21 सदस्यीय लोक लेखा समिति में फिलहाल 12 सदस्य भाजपा के हैं।
विज्ञापन
थॉमस ने कहा कि मैंने लगातार तीन कार्यकाल तक पद संभाला, यह पहली बार हुआ जब पीएसी अध्यक्ष को तीसरे कार्यकाल के लिए विस्तार मिला। उन्होंने कहा कि हमारी समिति ने तीन साल के कार्यकाल के दौरान 80 रिपोर्ट सौंपे। समिति ने कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, 2जी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड मामला और केजी बेसिन जैसे प्रमुख मामलों पर सभी फैसले सर्वसम्मति से किए।
विज्ञापन