{"_id":"67b4783493197658ec0ed577","slug":"nothing-wrong-in-shinde-setting-up-medical-aid-cell-cm-fadnavis-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'इसमें कुछ भी गलत नहीं...', शिंदे के चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ बनाने पर बोले सीएम फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'इसमें कुछ भी गलत नहीं...', शिंदे के चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ बनाने पर बोले सीएम फडणवीस
Tue, 18 Feb 2025 05:41 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:41 PM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बनाए गए चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ का उद्देश्य लोगों की मदद करना है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया कि राज्य में समानांतर सरकार चल रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा मंत्रालय में चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ बनाने में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसका मकसद लोगों की मदद करना है। मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) होने के बावजूद इस प्रकोष्ठ को बनाया गया है। शिंदे ने सोमवार को कहा था कि इसको लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ किसी भी प्रकार का शीतयुद्ध नहीं है।
शिंदे के करीबी सहयोगी मंगेश चिवटे इस नए चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमुख होंगे। यह कदम राज्य सरकार में महायुति सहयोगियों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी विवादों के बीच उठाया गया है। इन विवादों में संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति का मुद्दा भी शामिल है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, ऐसे किसी भी प्रकोष्ठ के गठन में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसका मकसद लोगों की मदद करना है। जब मैं उप मुख्यमंत्री था, तब मैंने भी ऐसा ही एक प्रकोष्ठ बनाया था।
विज्ञापन
सामूहिक प्रयासों की दिशा में एक और कदम: शिंदे
शिंदे ने सोमवार को कहा था कि चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ नागरिकों को सेवा प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयासों की दिशा में एक कदम है। यह मुख्यमंत्री के वार रूम से जुड़ा होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका मकसद एक नई और प्रतिस्पर्धी व्यवस्था बनाना नहीं है, बल्कि बेहतर तरीके से काम करने मौजूदा व्यवस्था को मदद करना है।
उन्होंने कहा, हमारे बीच कोई शीत युद्ध नहीं है। हम उन लोगों के खिलाफ एकजुट हैं, जो विकास का विरोध करते हैं। जब मैं मुख्यमंत्री थी, तो 31 अक्तूबर 2023 को तत्कालीन उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी इसी तरह का प्रकोष्ठ बनाया था। मैंने बस अपनी टीम के लोगों के साथ दोबारा इसका गठन किया है।
संजय राउत ने साधा निशाना
इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि राज्य सरकार के भीतर समानांतर सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने कहा, अगर सरकार इसी तरह से चलती रही तो राजनीतिक अराजकता और बढ़ेगी। राउत ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने ईवीएम का उपयोग करके 56 से 57 विधायकों की जीत सुनिश्चित की और अब वे अपनी ही सरकार को चुनौती दे रहे हैं।
उन्होंने बीड़ जिले के समाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि प्रशासन जनता की चिंताओं को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने मंत्री धनंजय मुंडे के नाम का जिक्र करते हुए कहा, मुख्यमंत्री अपनी मित्र मंडली के पुराने दोस्त को बचा रहे हैं।
फडणवीस ने पुलिस से कहा: विकिपीडिया को संभाजी के बारे में आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा जाए
मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज यह भी कहा कि उन्होंने राज्य साइबर पुलिस को विकिपीडिया से संपर्क करने और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में ‘आपत्तिजनक’ सामग्री पोर्टल से हटाने के लिए कहने का निर्देश दिया है।
राज्य में कुछ संगठनों द्वारा कथित रूप से गलत जानकारी को चिह्नित करने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि विकिपीडिया जैसे मुक्त स्रोतों से सूचनाएं प्राप्त कर प्रदर्शित करने वाले (ओपन सोर्स) प्लेटफॉर्म पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपत्ति हाल में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘छावा’ की पृष्ठभूमि में आई है, जो प्रसिद्ध मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।
फडणवीस ने कहा, ‘मैंने महाराष्ट्र साइबर सेल के महानिरीक्षक को विकिपीडिया के अधिकारियों से संवाद करने और छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए कहा है। हम ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म पर ऐसे लेखन को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जहां ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है। मैंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे जो भी कदम उठाने की आवश्यकता है, उठाएं।’
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन