फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Note ban: kejriwal's 10 big attack on Narendra Modi

नोटबंदी 8 लाख करोड़ का घोटाला, पढ़ें, केजरीवाल के पीएम पर 10 आरोप

Thu, 17 Nov 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
Note ban: kejriwal's 10 big attack on Narendra Modi
नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में विपक्ष के तीखे हमले झेल रहे प्रधानमंत्री मोदी को अब संसद के बाहर भी इस मुद्दे पर कड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है। राजनीतिक रूप से उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी बनते जा रहे दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लोगों के पास सब्जी नहीं होगी रोटी नहीं होगी तो क्या वो एटीएम खाएगा या घर में रखा हीरा खाएगा। ममता ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो इस मुद्दे पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद ममता के साथ से उत्साहित दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर ले लिया। उन्होंने नोटबंदी के निर्णय की आड़ में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मित्र उद्योगपतियों को बचाने के लिए पूरे देश को दांव पर लगा दिया। जानिए ऐसे ही दस बड़े आरोप जो केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें केजरीवाल के 10 बड़े आरोप

Note ban: kejriwal's 10 big attack on Narendra Modi
-बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ करने के लिए ही सरकार ने जनता पर जबरन नोट बैन थोप दिया, ताकि लोगों के घरों से आने वाले पैसों से उद्योगपतियों को पैसा माफ किया जा सके। 

-साल 2013 में ‌आदित्य बिडला के ऑफिस में छापे के दौरान सीबीआई को उनके लैपटॉप से गुजरात के सीएम के नाम 25 करोड़ का लेनदेन होने की जानकारी मिली ‌थी (तब मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे)। 

-भाजपा की सरकार आने के बाद उस सारे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया 

-प्रधानमंत्री मोदी की शह पर ही सरकार ने माल्या का 1200 करोड़ का कर्जा माफ कर दिया

-प्रधानमंत्री मोदी ने माल्या को चुपचाप जहाज में बैठाकर विदेश भगा दिया

-सरकार ने अमीर और उद्योगपति दोस्तों का 1 लाख 14 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया

-सरकार उद्योगपतियों के आठ लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ करना चाहती है उसकी भरपाई के लिए नोटबंदी का फैसला कर लोगों की जेब से पैसा निकाला जा रहा है

-दो हजार के नोट जो सरकार ने शुरू किए हैं वो खुलेआम बिक रहे है

-देशभक्ति की आड़ में सरकार ने बड़ा घोटाला किया है, नोटबंदी से भ्रष्टाचार और बढ़ गया है

-मैं प्रधानमंत्री को ईमानदार आदमी समझता था लेकिन वो तो सबसे ज्यादा भ्रष्ट निकले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed