फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Note ban: Economic Affairs Secretary address press conference

'ATM में जल्द आएगा 2000 का नोट'

Mon, 14 Nov 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Note ban: Economic Affairs Secretary address press conference
- फोटो : ani
देश में बड़े नोट बदलने के बाद नकदी को लेकर हो रही किल्लत पर सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने कहा कि सरकार नकदी की समस्या से जूझ रही जनता के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा दो लाख कर्मचारी इसी काम में लगे हैं जिसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन


नोट बैन से जुड़े मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दास ने कहा कि लोगों की दिक्‍कतों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सरकार बैंक और पोस्ट ऑफिस व्यवस्‍था को और मजबूत कर रही है। एटीएम की समस्या भी बहुत जल्द दूर कर ली जाएगी। इस पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एटीएम के खांचे बदलने का काम चल रहा है, इसलिए अभी हर एटीएम से ढाई हजार रुपये नहीं निकल सकेंगे। ‌जिनमें तकनीकी बदलाव हो चुका है उन्हीं एटीएम से ढाई हजार रुपये निकल सकेंगे। हालांकि कुछ एटीएम से कल से 2 हजार के नोट निकलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों से हफ्तेभर में निकाले जा सकेंगे 24 हजार रुपये

Note ban: Economic Affairs Secretary address press conference
इसके अलावा सरकारी अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलवे, रोडवेज पर 24 नवंबर तक पुराने नोट चलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब बैंकों से हफ्ते में 24 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे। जिससे लोगों की समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

वहीं ग्रामीण इलाकों पर सरकार का विशेष ध्यान है इसलिए वहां नकदी पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए बैंकों के दो लाख कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। पिछले चार दिनों में भी बैंक कर्मचारियों ने शानदार काम किया है। इस दौरान कुल देश में 18 करोड़ ट्रांजेक्‍शन हुए हैं। 

दास ने बताया कि प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर 24 नवंबर तक पुराने नोट ही चलेगे, इसके अलावा निजी बिजली कंपनियां भी पुराने नोट स्वीकार करेंगे। अस्पतालों के पास मोबाइल बैंकिंग वैन भी खड़ी की जाएंगी, जिससे लोगों को नोट निकालने में दिक्‍कत न हो।

पेंशन पाने वाले 15 जनवरी तक जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

Note ban: Economic Affairs Secretary address press conference
उन्होंने बताया कि बैंकों के बाहर अब चार लाइने लगेंगी, जिनमें जमा करने वालों की लाइन अलग, निकालने वालों की अलग और जो पैसे बदलना चाहते हैं उनके लिए अलग लाइन लगाई जाएगी। इसके अलावा एक लाइन दिव्यांगों के लिए भी होगी जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्‍कत न हो। 

बड़ी संख्या में माइक्रो एटीएम लगाए जाएंगे। माइक्रो एटीएम भी सामान्य एटीएम की तरह काम करेंगे। जिससे लोग आसानी से पैसे निकाल सकेंगे। एक दिन में अधिकतम दस हजार रुपये निकालने की पाबंदी भी हटा दी गई है।

दास ने एक बड़ी घोषणा ये भी कि पेंशन पाने वालों को हर साल नवंबर माह में अपने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने होते हैं सरकार ने अब उसकी अवधि 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। इसलिए लोग आराम से अब अगले दो माह तक अपने सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed