फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Note ban: 10 Big attack on modi from rajyasabha

नोट बैनः राज्यसभा में विपक्षी दलों के प्रधानमंत्री पर 10 बड़े हमले

Wed, 16 Nov 2016 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
Note ban: 10 Big attack on modi from rajyasabha
- फोटो : ANI

नोट बैन के मुद्दे पर देशभर में मचे बवाल के बीच आज राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। संसद के शीतलकालीन सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय पर सवाल खड़े करते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी। शुरूआत कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने की।

विज्ञापन


इसके बाद रामगोपाल यादव, शरद यादव, सीताराम येचुरी और मायावती समेत कई बड़े नेताओं ने सरकार के निर्णय में खामियां निकालते हुए प्रधानमंत्री की नीयत पर ही सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं के निशाने पर अधिकतर समय प्रधानमंत्री मोदी ही रहे। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गए ऐसे ही दस बड़े आरोप जो खड़ी कर सकते हैं सरकार के लिए मुश्किल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती, शरद यादव व आनंद शर्मा ने साधा निशाना

Note ban: 10 Big attack on modi from rajyasabha
प्रधानमंत्री को लगता है उन्होंने यह निर्णय लेकर कोई बड़ा तीर मार दिया हैः मायावती

प्रधानमंत्री ने यह फैसला अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए किया है जिनका कालाधन पिछले दस महीने में उन्होंने‌ ठिकाने लगवा दियाः मायावती

लोगों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते हैं मोदी, इसके‌ लिए अपनी मां को भी लाइन में लगवा दियाः मायावती

तुगलक के फरमान जैसा है मोदी का फैसलाः सीताराम येचुरी

सरकार ने भारत बंद करा दिया और सबको लाइन में लगा दियाः शरद यादव

आपने ऐसा काम किया है जैसे चलती राजधानी एक्सप्रेस से किसी को धक्का दे दिया होः शरद यादव

प्रधानमंत्री के निर्णय के बाद भाजपा कार्यकर्ता वोट मांगने घरों में पहुंचे तो महिलाएं बेलन से मारेंगीः रामगोपाल यादव

प्रधानमंत्री ने कहा मेरी जान को खतरा है मुझे मार देंगे, मैंने सबकुछ त्याग दिया, सब झूठ बोलाः आनंद शर्मा

किस कानून ने आपको यह अधिकार दिया कि सरकार जनता के बैंक से पैसा निकालने पर रोक लगाएः आनंद शर्मा

सरकार बिना किसी अध्यादेश के इतना बड़ा फैसला लेकर आ गई, यह तानाशाही हैः आनंद शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed