{"_id":"58b21f494f1c1b0f76b231f4","slug":"notbandi-nearly-completed-the-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी की प्रक्रिया लगभग पूरी: अरुण जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी की प्रक्रिया लगभग पूरी: अरुण जेटली
एजेंसी/ लंदन/ एजेंसीतिरुवनंतपुरम
Updated Sun, 26 Feb 2017 05:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि देश में नोटबंदी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में इतनी बड़ी संख्या में करेंसी इतने बेहतरीन तरीके से बाजार से बाहर नहीं की गई। उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने को देश में न्यू नॉर्मल की तरह ले जाने वाला कदम करार दिया।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में छात्रों और शिक्षकों से बात करते हुए उन्होंने कहा नोटबंदी आखिरकार देश को उच्च आर्थिक वृद्धि दर की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि नोेटबंदी ने देश को कैश इकोनॉमी की जगह डिजिटल इकोनॉमी का विकल्प मुहैया करा दिया है।
नोटबंदी एक बड़ी तबाही : चिदंबरम
यूपीए सरकार में वित्त और गृह मंत्री रह चुके पी. चिदंबरम ने कहा है कि नोटबंदी 2016 की तबाही साबित हुई है। इसने देश की अर्थव्यवस्था को जो चोट पहुंचाई है उसका असर आने वाले वर्षों में महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज की ओर से नोटबंदी पर आयोजित एक सेमिनार में चिदंबरम ने कहा कि मैं नोटबंदी को इसलिए बड़ी तबाही कह रहा हूं कि इसने देश की सवा अरब जनता के जीवन पर असर डाला है।