फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notable Writer Dr. Viveki Rai Passes Away

भोजपुरी साहित्य के नक्षत्र विवेकी राय चिरनिद्रा में लीन

Tue, 22 Nov 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Notable Writer Dr. Viveki Rai Passes Away
भोजपुरी, हिंदी के लेखक डॉ. विवेकी राय - फोटो : Social Media
हिंदी, भोजपुरी साहित्य के पुरोधा डा. विवेकी राय का मंगलवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने महमूरगंज के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें दो नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद साहित्य जगत में शोक छा गया। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। छोटे पुत्र दिनेश राय ने मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


विवेकी राय के निधन की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। 2006 में यूपी सरकार ने उन्हें यश भारती से सम्मानित किया था। राष्ट्रपति पुरस्कार, साहित्य भूषण समेत दर्जन भर सम्मानों से उन्हें नवाजा जा चुका था। 
विज्ञापन


उनके दो पुत्रों में से एक ज्ञानेश्वर राय की 1997 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दूसरे पुत्र दिनेश के अलावा उनकी तीन पुत्रियां सावित्री, जामवंती और संतोषी हैं। कथाकार डॉ. काशीनाथ सिंह, कवि ज्ञानेंद्र पति, वाचस्पति उपाध्याय, प्रो. अवधेश प्रधान, प्रो. चंद्रकला त्रिपाठी, प्रो. बलिराज पांडेय समेत कई साहित्यकारों ने उनके निधन पर शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्गला, रजनीगंधा, यह जो है गायत्री समेत छह काव्य संग्रह के अलावा कहानी संग्राह जीवन परिधि, नई कोयल, गूंगा जहाज, बेटे की बिक्री उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में शामिल हैं। बबूल, पुरुष पुराण, लोक ऋण, श्वेतपत्र, सोनामाटी, मंगल भवन, नमामि ग्रामम्, अमंगलहारी जैसे उपन्यासों से उन्होंने ख्याति अर्जित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed