फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NOTA scores more than Aam Admi Party candidates in gujarat election

गुजरात: पीएम के गढ़ में जमकर दबा NOTA , AAP के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Tue, 19 Dec 2017 05:40 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
NOTA scores more than Aam Admi Party candidates in gujarat election

हिमाचल प्रदेश की तुलना में गुजरात के मतदाता नोटा (इनमें से कोई भी नहीं) का बटन दबाने में आगे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य के साढ़े पांच लाख से ज्यादा मतदाताओं ने सभी उम्मीदवारों को नकार दिया। जबकि हिमाचल के 33 हजार लोगों ने ऐसा किया। गुजरात के 1.8 फीसदी मतदाताओं और हिमाचल के .9 फीसदी मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


गुजरात में भाजपा और कांग्रेस को छोड़ दें तो किसी अन्य पार्टी का मत प्रतिशत नोटा से ज्यादा नहीं रहा है। गुजरात में भाजपा को 49 प्रतिशत, कांग्रेस को 41.8 प्रतिशत और निर्दलीय उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 4.3 प्रतिशत वोट मिले हैं। 
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 48.7 प्रतिशत, कांग्रेस ने 41.8 फीसदी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मिलकर 6.3 फीसदी मत हासिल किए। हिमाचल में सीपीएम नोटा से ज्यादा 1.5 फीसदी मत पाने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की राजकोट पश्चिम की सीट पर 3300 लोग नोटा के साथ गए। जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी की सीट वडगाम में 4200 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। 

नोटा मतदाताओं को चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को नकारने का विकल्प देता है। 2014 लोकसभा चुनाव में पहली बार नोटा का विकल्प दिया गया था और उस चुनाव में 1.1 फीसदी यानी 60 लाख मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। यह बीस पार्टियों के पाए गए मत से ज्यादा था। 


वहीं चुनाव में एक दिलचस्प आंकड़ा साामने आया है आम आदमी पार्टी के सभी 29 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। इन उम्मीदवारों को 500 से कम वोट मिले। वहीं सिर्फ एक सीट को छोड़कर नोटा की संख्या आप के वोटों से ढाई गुना ज्यादा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed