फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not very appropriate: Anupriya Patel on shashi Tharoor women excelling in science and tech sans quota remark

लोकसभा: 'शशि जी कभी भी एंटी विमेन नहीं रहे हैं'; जितेंद्र सिंह को अनुप्रिया पटेल से क्यों कहनी पड़ी ये बात?

Thu, 21 Sep 2023 09:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 09:59 PM IST
सार

शशि थरूर ने  कहा था कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दिनों में उनकी संख्या 90 फीसदी तक हो सकती है। महिलाएं जिस तरह से आगे बढ़ रही हैं, तब संसद से इतर उन्हें किसी भी तरह के आरक्षण की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Not very appropriate: Anupriya Patel on shashi Tharoor women excelling in science and tech sans quota remark
अनुप्रिया पटेल, शशि थरूर और जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर बोलते हुए देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। हालांकि उनके भाषण के बाद कुछ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कुछ ऐसा किया कि जितेंद्र सिंह को उठकर उन्हें चुप कराना पड़ा। दरअसल, शशि थरूर ने चंद्रयान-3 और भारत के स्पेस कार्यक्रम पर बहस के दौरान महिला आरक्षण को लेकर एक बयान दिया था। उनके इसी बयान से अनुप्रिया पटेल नाराज हो गईं। जैसे ही शशि थरूर अपना भाषण देकर बैठे तुरंत अनुप्रिया पटेल ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि आप बहुत अच्छे वक्ता है। आपके भाषण को सुनकर हम सब वैचारिक रूप से समृद्ध होते हैं, लेकिन आपने अपनी स्पीच में एक ऐसी बात कही है जिससे मैं असहमत हूं। 

विज्ञापन


ऐसा क्या बोले शशि थरूर कि नाराज हो गईं अनुप्रिया?
दरअसल, शशि थरूर ने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दिनों में उनकी संख्या 90 फीसदी तक हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं जिस तरह से आगे बढ़ रही हैं, तब संसद से इतर उन्हें किसी भी तरह के आरक्षण की जरूरत नहीं है। आगे इस विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता कई सरकारों की सफल प्रयास के बाद ही संभंव हुआ है। इसलिए सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति या सरकार को नहीं जाता है।
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल हो गईं नाराज
शशि थरूर की टिप्पणी पर नाराज होकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बहुत उचित नहीं है। हमने कल ही संसद में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने वाला एक बहुत ही ऐतिहासिक विधेयक पारित किया है। ऐसे में मुझे आपकी ये टिप्पणी ठीक नहीं लगती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर शशि थरूर ने सफाई भी दी
केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल ने जब अपनी बात कह रही थी तो शशि थरूर बैठे मुस्कुरा रहे थे। जब वे अपनी बात कर चुकीं तो थरूर ने सफाई भी दी। कांग्रेस सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा आम तौर पर महिलाओं या लोकसभा की उन बहुत सारी महिला सदस्यों का अपमान करने का नहीं था, जो इतने वर्षों से बिना किसी लाभ या आरक्षण के चुनी जाती रही हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने मेरी टिप्पणियों को गलत समझा। हमने कहा है कि हमें आरक्षण की जरूरत है क्योंकि संख्या पर्याप्त नहीं है। इसीलिए हमने कल महिला आरक्षण विधेयक पारित किया। 


तनावपूर्ण माहौल को जितेंद्र सिंह ने ऐसे किया शांत
थरूर के बयान पर अनुप्रिया पटेल की प्रतिक्रिया और फिर कांग्रेस सांसद की सफाई से लोकसभा का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी शशि थरूर को लेकर ऐसी बात कह दी कि सदन में हंसी का फव्वारा फूट पड़ा। जितेंद्र सिंह ने मामले को शांत करते हुए कहा कि हमें इसे आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुझे अपने दोस्त पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि 'शशि जी कभी भी एंटी विमेन नहीं रहे हैं'। उनके इस बयान से वहां बैठे सभी सदस्य हंस पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed