फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not sign of my 'leaping to join' PM's party: shahsi Tharoor clarified his praise of PM Modi

Shashi Tharoor: पीएम मोदी की तारीफ को लेकर थरूर ने दी सफाई, कहा- यह भाजपा में शामिल होने का संकेत नहीं

Tue, 24 Jun 2025 08:21 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 08:21 PM IST
सार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की वैश्विक पहुंच पर उनका लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी में शामिल होने का संकेत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, देश हित और भारत के लिए खड़े होने का संदेश है।

विज्ञापन
Not sign of my 'leaping to join' PM's party: shahsi Tharoor clarified his praise of PM Modi
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनकी पार्टी के बीच लगातार अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि थरूर कांग्रेस छोड़ सकते हैं। इसी बीच मंगलवार को शशि थरूर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर वैश्विक पहुंच के संबंध में उनका लेख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पार्टी में शामिल होने का संकेत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, हित और भारत के लिए खड़े होने का संदेश है।

विज्ञापन


दरअसल थरूर ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र में लिखे एक लेख में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक अहम पूंजी बनी हुई है, लेकिन इसे अधिक सहयोग एवं समर्थन की जरूरत है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी नाराज हो सकती है और पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में दरार पड़ सकती है।
विज्ञापन


'यह प्रधानमंत्री की पार्टी में शामिल होने का मेरा संकेत नहीं'
मंगलवार को उनके उस लेख को लेकर जब सवाल पूछा गया तो कांग्रेस सांसद ने कहा, यह प्रधानमंत्री की पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का मेरा संकेत नहीं है, जैसा कि कुछ लोग दुर्भाग्यवश कह रहे हैं। यह राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय हित और भारत के लिए खड़े होने के लिए एक बयान है, जो मेरे विचार से मूल रूप से यही कारण है कि मैं संयुक्त राष्ट्र में 25 साल की सेवा के बाद भारत वापस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने कहा, भारत की सेवा करने का अवसर पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह लेख ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लिखा गया था। थरूर ने बताया, लोग हमेशा इन सब बातों को आज की खबरों के संदर्भ में देखते हैं। यह एक ऐसा लेख है जिसमें मैंने इस संपर्क अभियान की सफलता का वर्णन किया है, जिसने अन्य बातों के अलावा, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित के मामले में सभी दलों की एकता का प्रतीक है। 


ये भी पढें: 'आपातकाल के 50 साल': 'मेरे गांव से जेल गए थे 184 लोग, मरने तक नहीं भूलूंगा वो दृश्य', केंद्रीय गृहमंत्री बोले

कांग्रेस सांसद बोले,  मैंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अन्य देशों के साथ बातचीत में बहुआयामी व्यक्तित्व और ऊर्जा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले प्रधानमंत्रियों की तुलना में अधिक देशों की यात्रा की है और ऐसा उन्होंने भारत के संदेश को दुनिया भर में ले जाने के लिए किया है।  आज यह आतंकवाद के खिलाफ संदेश है, कल यह किसी और विषय पर संदेश हो सकता है, लेकिन मेरा मानना है कि इसका समर्थन करना बहुत महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed