फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not opposed to caste survey, says Shivakumar after Kharge takes exception to his stand

Karnataka: 'जातिगत सर्वेक्षण के विरोध में नहीं हूं, बल्कि..'; खरगे की आपत्ति के बाद डीके शिवकुमार की सफाई

Tue, 12 Dec 2023 11:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Dec 2023 11:00 PM IST
सार

Karnataka: जातिगत सर्वेक्षण को लेकर कांग्रेस के कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि वह इसके खिलाफ नहीं हैं, बल्कि चाहते हैं कि यह वैज्ञानिक और व्यस्थित तरीके से हो। 

विज्ञापन
Not opposed to caste survey, says Shivakumar after Kharge takes exception to his stand
डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जाति जनगणना पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के रुख पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आपत्ति जताई थी। लेकिन, अब शिवकुमार ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह इसके विरोध में नहीं हैं, लेकिन चाहते हैं कि यह वैज्ञानिक और व्यस्थित तरीके से हो। 

विज्ञापन

राज्यसभा में भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने सोमवार को कहा था कि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने खुद एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें उन्होंने सरकार से जाति जनगणना को रद्द करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के दो प्रभावशाली समुदायों वोक्कालिगा और लिंगायत ने जाति सर्वेक्षण पर आपत्ति जताई है और इसे अवैज्ञानिक बताया है। उन्होंने मांग की है कि इसे खारिज कर दिया जाए और नया सर्वेक्षण कराया जाए। 

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से हैं। उन्होंने कुछ अन्य मंत्रियों के साथ समुदाय द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपे गए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें आंकड़ों के साथ रिपोर्ट को अस्वीकार करने का आग्रह किया गया था।  

अखिल भारतीय वीरशैव महासभा (लिंगायतों की शीर्ष संस्था) ने भी सर्वेक्षण को अवैज्ञानिक बताते हुए इस पर अपनी अस्वीकृति व्यक्त की है और नए सिरे से सर्वेक्षण कराने की मांग की है। इस संस्था के प्रमुख कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक शामनुरु शिवशंकरप्पा हैं। 
 

उन्होंने कहा, मैंने कहीं भी इसका विरोध नहीं किया है। यह हमारी पार्टी की नीति है और हमारी सरकार ने कर्नाटक में यह (जाति जनगणना) की। हमारे बहुत सारे विधायक और मंत्रियों ने हमसे बात की। हम उचित जनगणना चाहते हैं, क्योंकि जनगणना बहुत व्यस्थित तरीके से की जानी चाहिए। 
 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2015 में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुई जातिगत जनगणना के दौरान उनके अपने घर को कवर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, किसी ने आकर मुझसे नहीं पूछा। मैंने कई विधायकों के साथ भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed