फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Not normal amendments; LG will be super CM": Owaisi after MHA amends Jammu & Kashmir Reorganization Act

Politics: ओवैसी बोले- जम्मू-कश्मीर में सरकार नहीं बनने का डर, इसलिए केंद्र ने उपराज्यपाल को दीं अधिक शक्तियां

Sun, 14 Jul 2024 03:53 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, हैदराबाद
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, हैदराबाद Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Jul 2024 03:53 AM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि केंद्र ने जानबूझकर जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल को जरूरत से ज्यादा शक्तियां दी हैं, क्योंकि भाजपा को पता था वह वहां सरकार नहीं बना पाएगी।

विज्ञापन
"Not normal amendments; LG will be super CM": Owaisi after MHA amends Jammu & Kashmir Reorganization Act
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां इसलिए दी गई हैं क्योंकि भाजपा को पता है कि वह वहां सरकार नहीं बना पाएगी।

विज्ञापन
 

हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत जारी नियमों में संशोधन कर उपराज्यपाल को दी गई शक्तियों को लेकर एनडीए सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि ये संशोधन जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के तहत निर्वाचित सरकार को सौंपे गए विषयों पर अतिक्रमण करते हैं। इस आशंका में कि चुनाव के बाद (यदि चुनाव होते हैं) भाजपा सरकार नहीं बना पाएगी, करीब सारी शक्तियां एलजी को तोहफे में दे दी गई हैं। निर्वाचित सरकार लंगड़ी हो जाएगी और उसकी तैनाती, सुरक्षा आदि में कोई भूमिका नहीं होगी। यह काफी हद तक पुडुचेरी जैसा होगा। उन्होंने कहा कि जेकेएएस के अधिकारियों को प्रशासनिक सचिव के रूप में तभी तैनात किया जा सकता है जब एलजी उन्हें सुपर सीएम बनाएं।

विज्ञापन
 

लोकसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुआ था विवाद
लोकसभा चुनाव के बाद सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तेलंगाना के हैदराबाद से एक बार फिर चुनकर सांसद बने असदुद्दीन ओवैसी ने नए विवाद को जन्म दिया था। दरअसल, ओवैसी ने शपथ लेने के आखिर में फलस्तीन के समर्थन में नारा लगाया। इसे लेकर सत्तापक्ष के सांसदों ने विरोध दर्ज कराया। बाद में सभापति ने इसे रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया। इस घटना के बाद से हिंदू संगठनों ने ओवैसी पर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में ओवैसी के नारा लगाने के बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि केवल शपथ का मूल पाठ ही रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है। महताब ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है कि कृपया शपथ के मूलपाठ के अलावा किसी और चीज का जिक्र करने से बचें। इसका पालन किया जाना चाहिए।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed