फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   not in Five Star hotel, i will come in your cottage: Smriti Irani

अब फाइव स्टार में नहीं आपकी झोपड़ी में आऊंगी: स्मृति ईरानी

Tue, 30 Aug 2016 04:14 AM IST
उमेश शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद
उमेश शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 30 Aug 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
not in Five Star hotel, i will come in your cottage: Smriti Irani
- फोटो : PTI

एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिए देश की सबसे बड़ी संस्था ईऱ्पीसीएच (एक्सपोट्ऱ्स प्रमोशन ऑफ हैंडीक्राफ्ट्स) का प्रोग्राम एक दस्तकार ने बेमजा कर दिया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की मौजूदगी में दस्तकार ने निर्यातकों पर ऐसा हमला बोला कि फाइव स्टार होटल में डायस पर मौजूद ईपीसीएच के पदाधिकारियों से लेकर नीचे कुर्सियों पर बैठे निर्यातकों तक के चेहरे उतर गए।

विज्ञापन


नौबत यहां तक आ पहुंची कि स्मृति को खुद बीच में माइक संभाल कर कारीगरों से कहना पड़ा- अगली बार फाइव स्टार में नहीं दस्तकारों के झोंपड़े में आऊंगी। लेकिन बात यहीं नहीं रुकी, बाकी के पूरे प्रोग्राम में मंत्री का गुस्सा रह - रहकर ईपीसीएच पर उतरता रहा।
विज्ञापन


ईपीसीएच के मुरादाबाद रिसोर्स सेंटर के उद्घाटन के बाद पांच सितारा होटल होली डे रीजेंसी में निर्यातकों और दस्तकारों के साथ मंत्री का एक कार्यक्रम रखा गया था। एक - एक करके निर्यातकों ने अपनी बात रखी, इसके बाद दस्तकारों की बारी आई। मंत्री के सामने कारीगरों का दर्द रखने के लिए खड़े हुए हाजी मशकूर हसन ने कहा कि केंद्र सरकार हर साल अरबों रुपये दस्तकारों को भेजती है लेकिन दस्तकारों को चवन्नी भी नहीं मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारी योजनाएं केवल कागजों में चल रही हैं

not in Five Star hotel, i will come in your cottage: Smriti Irani

​निर्यातकों से भरी महफिल में मशकूर ने मंत्री से कहा कि मुरादाबाद में निर्यातक दस्तकारों को बंधक बनाकर उसने काम करवाते हैं। बाहर से ताले डाल दिए जाते हैं, मोबाइल फैक्ट्री में कदम रखते ही छीन लिए जाते हैं, यहां तक कि परिवार में किसी की मौत भी हो जाए तो अपना आर्डर पूरा करवाने के लालच में निर्यातक कई दिन तक सूचना नहीं देते।

दस्तकार ने मंत्री से कहा कि आपको यकीन नहीं है तो शहर में किसी भी आर्टिजन से जाकर पूछ लीजिए कि कलस्टर योजना क्या है, कोई बता नहीं पाएगा। मेयर विनोद अग्रवाल ने मशकूर को रोकने की कई बार कोशिश की लेकिन मशकूर ने अपने सवालों से उन्हें भी चुप करा दिया।

बोले, दस्तकारों के फायदे की सारी योजनाएं केवल कागजों में चल रही हैं। इस दौरान निर्यातक बगलें झांकते रहे। काफी देर तक चुपचाप सुन रही स्मृति ने मेयर से माइक लिया और मशकूर से कहा कि, दस्तकारों के घर आऊं तो इस्तकबाल करोगे। मशकूर के हां कहने पर स्मृति बोलीं कि अगली बार किसी फाइव स्टार में नहीं, दस्तकार के झोपड़े में आऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed