फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Norway Deputy Foreign Minister says Impossible to find any global solution without India being part of it

Norway: नॉर्वे के उप विदेश मंत्री ने की भारत की सराहना, कहा- आपको शामिल किए बिना वैश्विक समाधान ढूंढ़ना असंभव

Fri, 24 Nov 2023 01:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 Nov 2023 01:46 AM IST
सार

नॉर्वे-भारत साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा, साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे पास कई अवसर मौजूद हैं। उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार बताया और कहा कि ये दोनों देश समाधान खोजने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
Norway Deputy Foreign Minister says Impossible to find any global solution without India being part of it
पीयूष गोयल से मिले एंड्रियास मोत्जफेल्ट। - फोटो : Twitter

विस्तार

नॉर्वे के उप विदेश मंत्री एंड्रियास मोत्जफेल्ट क्राविक ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों में प्रगति के लिए आवश्यक मानते हैं। उन्होंने कहा, किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दे का कोई वैश्विक समाधान खोजना भारत को शामिल किए बिना खोजना असंभव है।
विज्ञापन


साझेदारी को मजबूत करने के कई अवसर
उन्होंने कहा कि हम भारत को वर्तमान के महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे जलवायु परिवर्तन से निपटने, बहुपक्षवाद का विस्तार करने, अंतरराष्ट्रीय कानून में निहित समाधान खोजने के लिए अपरिहारर्य देखते हैं। नॉर्वे-भारत साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा, साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे पास कई अवसर मौजूद हैं। उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार बताया और कहा कि ये दोनों देश समाधान खोजने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की जताई उम्मीद 
उन्होंने कहा कि भारत हमारा महत्वपूर्ण साझेदार है। हम कई मुद्दों पर बातचीत करने के लुिए प्रतिबद्ध हैं। मेरी पिछली बैठकों में इन प्रतिबद्धताओं की पुष्टि हुई है। भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बारे में आगे बात करते हुए मोत्जफेल्ट ने कहा कि शिखर सम्मेलन व्यापार क्षेत्र, वैज्ञानिक समुदाय और विभिन्न सरकारी एजेंसियों से हमारे प्रतिनिधियों को बुलाने का एक मंच है। इसलिए आपके पास अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विदेश मंत्री ने जयशंकर को ओस्लो में आमंत्रित किया है। हम साल के अंत तक मिलेंगे। नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन गर्मियों के बाद या शरद ऋतु में होगा। हम आशा करते हैं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बाजारों की तारीफ
भारतीय बाजारों के बारे में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि भारतीय बाजार के साथ जुड़ने के दो-दो फायदे हैं। पहला आर्थिक मजबूती और दूसरा अहम कारण है राजनीतिक लाभ। नॉर्वे भारत को एक पुल के रूप में देख रहा है। एक बाजार के रूप भारत काफी दिलचस्प होगा। भारतीय बाजारा सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र के व्यापारियों और अन्य हितधारकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम आर्थिक के साथ-साथ राजनीतिक कारणों से भी भारतीय बाजारों से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed