फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast Politics News and updates Nagaland Elections JP Nadda in Kohima BJP Congress

Election 2023: नगालैंड के लिए BJP ने जारी किया घोषणा-पत्र, बोले- राज्य बना विकास का प्रतीक; मेघालय भी पहुंचे

Tue, 14 Feb 2023 08:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Feb 2023 08:04 PM IST
सार

नड्डा ने कहा, सत्ता की बागडोर किसे सौंपी जाए, यह मामूली आधारों पर तय नहीं किया जाता, इसके लिए बहुत ही गहन विचार-विमर्श की जरूरत होती है। उन्होंने आगे कहा कि पांच साल पहले पिछली सरकारों में नगालैंड को बंद, नाकाबंदी, उग्रवाद, अपहरण और टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता था। 

विज्ञापन
Northeast Politics News and updates Nagaland Elections JP Nadda in Kohima BJP Congress
Nagaland Election 2023- BJP President JP Nadda - फोटो : ANI

विस्तार

नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोहिमा पहुंचे। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले नॉर्थ ईस्ट में अवरोध, उग्रवाद, लक्षित हमले आदि का सामना करना पड़ता था। मगर आज नागालैंड फिर से शांति, समृद्धि और विकास की राह पर आ गया है। नागालैंड की विकास की एक कहानी रही है। पिछले आठ सालों में विद्रोह 80% कम हो गए हैं और AFSPA 66% क्षेत्रों से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के राज्यों को 'अष्ट लक्ष्मी' मानते हैं, उनमें विकास के आधार पर शांति, बिजली, पर्यटन, 5जी संकेत, संस्कृति, प्राकृतिक-खेती और खेल के साथ-साथ अन्य क्षमताएं हैं।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता नेफ्यू रियो की उपस्थिति में एक जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने मंगलवार को कहा कि आज नगालैंड में शांति है, राज्य समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। नड्डा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी इसकी ओर ध्यान ही नहीं दिया। नेफ्यू रियो के नेतृत्व में आज नगालैंड विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। नगालैंड के हर वर्ग की समस्या को हम सुनेंगे और उन समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनजाती लोगों से बहुत प्यार है, वे चाहते हैं कि नगालैंड के लोग भी विकास में सहभागी बनें।

विज्ञापन

कोहिमा में आयोजित एक समारोह के संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, पहले की सरकारों की पहचान बंद, नाकेबंदी, अपहरण, टारगेट हत्या और आतंकवाद के लिए जानी जाती थीं। लेकिन जबसे नेफ्यू रियो ने नगालैंड की बागडोर संभाली है, प्रदेश का नक्शा ही बदल गया है। उनके नेतृत्व में आज नगालैंड शांति और समृद्धि का स्थल बन गया है। आज नगालैंड में विकास की बयार चल पड़ी है। हर ओर विकास आपको दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, नगालैंड के लोग बहुत बड़े देशभक्त हैं। उनके अंदर देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। यहां की संस्कृति बहुत और यहां की प्रकृति देश और दुनिया के लोगों को आकर्षित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनजातियों के प्रति प्यार जग-जाहिर है। उनकी ही देन है कि आज देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिलीं। आदिवासियों के प्रति उनका सम्मान ही है कि आज देश में तीन राज्यपाल जनजाति समुदाय से हैं और उनकी कैबिनेट में आठ मंत्री जनजाति समुदाय से हैं।

उन्होंने कहा, आज देश देने वाला बन गया है, लेना वाला रह नहीं गया है। हमने कोरोनाकाल में जो काम करके दिखाया, पूरी दुनिया चकित रह गई। आज अगर आप सभी यहां पर बिना मास्क के बैठे हैं, तो उसकी वजह है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच। आज देश में सौ फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। लोगों को डबल डोज मिल चुकी है। अब को बूस्टर भी मिलने लगी है। उन्होंने कहा, नगालैंड में नेफ्यू रियो के नेतृत्व में जो काम किया गया है, उसका लाभ गठबंधन को जरूर मिलेगा।

मेघालय में टीएमसी-कांग्रेस को घेरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मेघालय भी पहुंचे। शिलांग में एक जनसभा के दौरान उन्होंने टीएमसी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे पता चला है कि आजकल यहां कोई TMC आ गई है। T का मतलब टोलाबाजी, M का मतलब मनी लॉन्ड्रिंग तथा माफियाराज और C का मतलब करप्शन और कमीशन। ये समाज को बांटकर राजनीति करने वाले लोग हैं। ये यहां की संस्कृति को समाप्त करने वाले भी लोग हैं। ऐसे लोग को क्या रहने देने है? जहां तक कांग्रेस का सवाल है.. ये न इधर है न उधर..ये कहीं भी नहीं और किसी के भी नहीं हैं इनको सिर्फ सत्ता चाहिए।



चुनाव को लेकर किया यह दावा
उन्होंने कहा कि आपका उत्साह इस बात को तय करता है कि आपने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को आर्शीवाद देने का मन बना लिया है। नॉर्थ ईस्ट के राज्य में जब से पीएम मोदी आए हैं, तब से एक विकास की आपस में प्रतियोगिता शुरू हुई है और इसमें हमारी कोशिश रही है कि सभी प्रदेश आगे बढ़ें। भ्रष्टाचार के कारण मेघालय उतनी तेजी से नहीं बढ़ा, इसलिए BJP ने तय किया है कि हम इस राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed