फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast News Update: Mizoram CM Zoramthanga's brother and five others sentenced in corruption case

मिजोरम: मुख्यमंत्री जोरामथंगा के भाई समेत छह को एक साल की सजा, भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने की कार्रवाई

Wed, 08 Feb 2023 10:21 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 08 Feb 2023 10:21 PM IST
सार

कोर्ट ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा के छोटे भाई वनलालछुआना समेत छह लोगों को एक साल की सजा सुनाई है। इन छह लोगों को फर्जी तरीके से जाली भूमि पास और प्राधिकरण पत्र बनवाकर सरकारी मुआवजा प्राप्त करने के लिए दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन
Northeast News Update: Mizoram CM Zoramthanga's brother and five others sentenced in corruption case
सजा - फोटो : social media

विस्तार

आइजोल की एक विशेष अदालत ने बुधवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा के छोटे भाई वनलालछुआना समेत छह लोगों को एक साल की सजा सुनाई है। इन छह लोगों को फर्जी तरीके से जाली भूमि पास और प्राधिकरण पत्र बनवाकर सरकारी मुआवजा प्राप्त करने के लिए दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन


दो करोड़ रुपए का मुआवजा मिला था
जानकारी के मुताबिक, सी वनलालछुआना, सईथांगा, सी रोखुमी, लालदुहामा और पीसी ललथाजोवी और के. लालरावना ने दो करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा हथिया लिया। इन सभी को तुइरियाल नदी पर 60 मेगावाट की पनबिजली परियोजना के निर्माण के कारण पानी से डूबी भूमि के लिए करीब दो करोड़ रुपए का मुआवजा मिला था। 
विज्ञापन


कोर्ट ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया 
कोर्ट ने इन सभी को आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत दोषी ठहराया है। अदालत ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। दोषियों को जुर्माने के रूप में प्रत्येक को 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने सात के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर में बुधवार को हथियार और विस्फोटकों की बरामदगी से जुड़े एक मामले में एक किशोर समेत सात लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरनेशन आर्मी (पीएलए) के उग्रवादियों ने स्वतंत्रता दिवस, 2022 की पूर्व संध्या पर मणिपुर में थौबल, काकचिंग और अन्य जिलों में सुरक्षा बलों और विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों को उड़ाने की साजिश रची थी। इसे अंजाम देने के लिए उन्होंने हथियार और विस्फोटकों का जखीरा जमा किया था। अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के यैरीपोक पुलिस थाने में 13 अगस्त, 2022 को शुरुआती मामला दर्ज किया गया था।


मेघालय: 51 करोड़ की शराब
मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने बुधवार को कहा, चुनाव अधिकारियों ने राज्य में 51 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, मादक पदार्थ, नकदी और उपहार जब्त किए हैं। मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। खारकोंगोर ने बताया चुनाव अधिकारियों ने पूरे मेघालय में कुल 51.27 करोड़ रुपये की शराब, मादक पदार्थ, नकदी और उपहार जब्त किए। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी से सात फरवरी तक आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य और केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों के उड़न दस्ते व निगरानी टीमों ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed