फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast Election 2023 News and updates Tripura, Meghalaya Nagaland polls

Election 2023: मतगणना से पहले बूथ स्तरीय बैठक करेगा चुनाव आयोग, त्रिस्तरीय होगा सुरक्षा घेरा

Sun, 26 Feb 2023 02:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Feb 2023 02:52 PM IST
सार

चुनाव अधिकारी ने बताया, बूथ स्तर की शांति बैठकें 27 और 28 फरवरी को आयोजित होंगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों, प्रतिष्ठित नागरिकों और पेशेवरों से भाग लेने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
Northeast Election 2023 News and updates Tripura, Meghalaya Nagaland polls
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। दो मार्च को मतगणना होनी है। इसके लिए 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कमर कस ली है। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान और बाद में राज्य में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर शांति बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गित्ते किरणकुमार दिनकरराव ने बताया, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतगणना के दिन राज्य में शांति बनी रहे।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बताया, बूथ स्तर की शांति बैठकें 27 और 28 फरवरी को आयोजित होंगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों, प्रतिष्ठित नागरिकों और पेशेवरों से भाग लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा, परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक दलों से संयम बरतने को कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना केंद्रों की त्रिस्तरीय सुरक्षा
राज्य के सभी मतगणना केंद्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा परत होगी। सबसे पहला सुरक्षा घेरा राज्य पुलिस का होगा, इसके बाद त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (TSR) दूसरी की निगरानी करेगी और अंतिम परत के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी 21 केंद्रों की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रक्रिया की निगरानी के लिए 60 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।


सड़क दुर्घटना में मतदान अधिकारी की मौत 
मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में एक सड़क दुर्घटना में मतदान अधिकारी की मौत हो गई। सीईओ के अनुसार, चुनाव अधिकारियों को जांगरापाड़ा एलपी स्कूल ले जा रहा वाहन शनिवार रात पश्चिम गारो हिल्स जिले के एक सुदूर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार अन्य अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने मामूली चोटों आई हैं। वहीं मतदान अधिकारी चेशम को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed