फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North Eastern states are facing problems due to heavy rains and landslides Due to Cyclone Relam

रेमल का कहर: पूर्वोत्तर में कई घर ढहे, अब तक 36 की मौत, 10 लोग लापता; यातायात प्रभावित, बिजली-इंटरनेट ठप

Thu, 30 May 2024 05:17 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 30 May 2024 05:17 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रेमल चक्रवात से प्रभावित दक्षिण 24 परगना के क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने मंगलवार को वादा किया था कि आदर्श आचार संहिता हटने के बाद वह मुआवजे पर विचार करेंगी।

विज्ञापन
North Eastern states are facing problems due to heavy rains and landslides Due to Cyclone Relam
चक्रवाती तूफान रेमल ने पहुंचाया नुकसान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चक्रवात रेमल भले ही पूर्वोत्तर में कमजोर पड़ने लगा हो, लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों को भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही का सामना करना पड़ा है। बुधवार तक इस आपदा में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्रों में सड़क और रेल संपर्क में गंभीर व्यवधान आया, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मिजोरम को सबसे अधिक प्रभाव झेलना पड़ा, जहां 29 लोगों की मौत हुई, जिसमें आइजोल जिले में एक खदान धंसने की घटना भी शामिल है। नगालैंड में चार, असम में तीन और मेघालय में दो लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं के अलावा, पेड़ उखड़ गए और बिजली और इंटरनेट जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित हो गईं। त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों के दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। करीब 470 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 750 लोग विस्थापित हो गए।
विज्ञापन


प्रभावितों ने विभिन्न जिलों में 15 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। त्रिपुरा के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने अगरतला में कहा, त्रिपुरा में पिछले दिन औसतन 215.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसमें उनाकोटि जिले में सबसे अधिक 252.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के नौ जिलों में स्कूल बंद
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस आपातकाल के दौरान छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौ जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया।

चक्रवात प्रभावित इलाकों का ममता ने किया हवाई सर्वे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रेमल चक्रवात से प्रभावित दक्षिण 24 परगना के क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने मंगलवार को वादा किया था कि आदर्श आचार संहिता हटने के बाद वह मुआवजे पर विचार करेंगी। यहां चक्रवात के कारण सात लोगों की मौत हो गई।

दो जून तक ऑरेंज अलर्ट
पूर्वोत्तर राज्यों के लिए मौसम का पूर्वानुमान गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए पूरे हफ्ते अत्यधिक भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं, दो जून तक असम और मेघालय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

असम में 41000 लोग प्रभावित
चक्रवात तूफान रेमल के कारण असम में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। चक्रवात के कारण आठ जिलों में बाढ़ आ गई है। इस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, 41,000 से अधिक लोग प्रभावित हो गए। अधिकारी का कहना है कि करीमगंज जिले में एक व्यक्ति डूब गया, जिससे मंगलवार से मरने वालों की संख्या अब तक पांच हो गई है। वहीं, कछार जिले में दो लोग लापता हो गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed