फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   north east news updates Arunachal Pradesh Police Bust Insurgent Camp NSCN-IM leader arrested in Nagaland

North East News: अरुणाचल पुलिस ने उग्रवादियों का ठिकाना उड़ाया, नगालैंड में विद्रोही संगठन का नेता गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2023 07:00 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 24 Feb 2023 07:00 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि लुंगपांग गांव में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनजीजी) के उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस आधार पर शिविर के पास बुधवार को रेकी की गई, जिसमें पांच संदिग्ध उग्रवादी देखे गए। इसके बाद छापा मारा गया। उग्रवादी ठिकाना छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
north east news updates Arunachal Pradesh Police Bust Insurgent Camp NSCN-IM leader arrested in Nagaland
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक उग्रवादी संगठन के शिविर काे उड़ा दिया। इससे पहले पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार उग्रवादियों के खिलाफ एसटीएफ का यह पहला बड़ा अभियान है। पुलिस ने बताया कि लुंगपांग गांव में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनजीजी) के उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस आधार पर शिविर के पास बुधवार को रेकी की गई, जिसमें पांच संदिग्ध उग्रवादी देखे गए। इसके बाद आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) चुखू आपा ने गुरुवार सुबह शिविर में छापा मारा। उग्रवादी ठिकाना छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिविर से एक एके 47 राइफल, एक एम-16 राइफल, एक हथगोला, छह मैगजीन, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद किए। साथ ही पुलिस ने शिविर का वीडियो बनाने के बाद उसे आग लगाकर नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


नगालैंड में विद्रोही संगठन का नेता जमीर गिरफ्तार
नगालैंड भाजपा अध्यक्ष को वोट देने पर परिणाम भुगतने की धमकी देने वाले खुद को विद्रोही संगठन एनएससीएन-जीआपीएन का नेता बताने वाले लनुवती जमीर को बुधवार रात को असम राइफल्स ने गिरफ्तार कर उसे नगालैंड पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक जमीर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अलोंगटकी विधानसभा से उम्मीदवार तेमजेन इम्ना अलॉन्ग को वोट देने की मनाही करते हुए फरमान जारी किया था। लनुवती ने अलॉन्ग को हिंदुत्व का पोषक, आरएसएस का सदस्य बताते हुए एनएससीएन-जीआरपीएन के निर्देश पर हस्ताक्षर किए थे। निर्देश जमीर ने अलॉन्ग को वोट नहीं देने के लिए कहा था और निर्देश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। जानकारी के मुूताबिक 21 फरवरी को जमीर हस्ताक्षरित निर्देश सामने आया था। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन


मणिपुर में 25 करोड़ के मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार
भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के तेंग्नोउपाल जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 करोड़ के मादक पदार्थ गिरफ्तार किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, मोरेह शहर में गश्त के दौरान राज्य पुलिस और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने फाइचांग वेंग इलाके के एक व्यक्ति के आवास से इसे बरामद किया। पुलिस ने बताया, व्यक्ति के पास से म्यांमार का एक सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed