फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North East Assembly Elections: Strategic meeting of BJP organized at Rajnath Home

नॉर्थ ईस्ट विधानसभा चुनावः राजनाथ सिंह के घर BJP की रणनीतिक बैठक

Sun, 14 Jan 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jan 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
 North East Assembly Elections: Strategic meeting of BJP organized at Rajnath Home
राजनाथ सिंह - फोटो : self

नॉर्थ ईस्ट में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से रणनीतिक बैठक की गई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स शामिल हुए।

विज्ञापन

 
हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार से नॉर्थ ईस्ट के तीन दिवसीय दौरे पर रहे। शाह फरवरी में होने वाले मेघालय विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई रैलियों की। वहीं मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई चुनावी रैलियों को भी संबोंधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में होने वाले मेघालय विधानसभा चुनाव से पहले दौरा करने पहुंच रहे शाह अपने दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के मजबूत पकड़ वाले इलाके गारो हिल्स से की। साथ ही के टिकरीकिला में भी जनसभा किया।


बता दें कि चुनाव से पहले चुनाव से पहले मेघालय में विधायकों की दल-बदल की उठा-पटक शुरू हो गई है। पिछले दिनों कांग्रेस के कई विधायकों ने  बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही है कि शाह के इस दौरे से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कुल संगमा और कांग्रेस की सरकार को बड़ा झटका उस वक्त लगा था, जब 30 दिसंबर को उनके 5 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। सभी विधयाकों ने राज्य में बीजेपी की गठबंधन एनपीपी को ज्वाइन करने की ओर इशारा भी दे दिया था। इतना ही नहीं तीन अन्य विधायकों ने भी एनपीपी ज्वाइन करने के लिए इस्तीफा दे दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed