{"_id":"56ec703f4f1c1b1d658b4642","slug":"normalcy-in-muzaffarnagar-after-violence-between-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बैकफुट पर अफसर, दोनों समुदायों के सात युवक रिहा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुजफ्फरनगर: बैकफुट पर अफसर, दोनों समुदायों के सात युवक रिहा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 19 Mar 2016 02:46 AM IST
सार
- कार्रवाई बैलेंस करने में जुटे रहे पुलिस अधिकारी
- केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी पहुंचे
विज्ञापन
महिला अाैर पुलिसवाली में झड़प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा से छेड़छाड़ प्रकरण को लेकर शहर कोतवाली के मोहल्ला नया बांस में दूसरे दिन तनावपूर्ण शांति रही। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात रहा। बृहस्पतिवार देर रात भाजपाइयों की पुलिस अधिकारियों से शिवचौक पर हुई वार्ता के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों पक्षों के सात युवकों को थाने से ही रिहा कर दिया।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी समर्थकों के साथ नया बांस पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। बृहस्पतिवार को नया बांस में छात्रा से दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर बवाल के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को विस्फोटक होने से बचाया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी आकिब को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष की तहरीर पर छात्रा पक्ष के चार युवकों को भी हिरासत में लिया गया था। इन्हें छुड़वाने के लिए भाजपाई थाने में डटे हुए थे। इसी दौरान एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस का कहना था कि कुछ युवक पुतला जलाकर ट्रक में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। रात में भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में शिवचौक पर देर रात तक प्रदर्शन होता रहा।
विज्ञापन
एसएसपी केबी सिंह से हुई वार्ता में भाजपाइयों ने चेतावनी दी थी कि शुक्रवार सुबह तक हिरासत में लिए गए युवकों को नहीं छोड़ा गया तो बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। इस पर पुलिस अफसर बैकफुट पर आ गए और सुबह ही हिरासत में लिए गए छात्रा पक्ष के चार आरोपियों को छोड़ दिया। कार्रवाई को बैलेंस करते हुए पुलिस ने दूसरे पक्ष के भी तीन युवकों को थाने से ही छोड़ दिया। छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी आकिब को पुलिस ने जेल भेज दिया है। प्रकरण को लेकर दिनभर तनावपूर्ण शांति रही। अधिकारी मोहल्ले में ही डेरा डाले हुए हैं।