फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   normal life disrupted as separatists called strike on the occassion of Burhan Wani death anniversary

जम्मू: बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर आम जन-जीवन प्रभावित, सुरक्षा चाक-चौबंद

Sun, 08 Jul 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 08 Jul 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
normal life disrupted as separatists called strike on the occassion of Burhan Wani death anniversary

कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की दूसरी बरसी के मौके पर अलगाववादी नेताओं ने घाटी में बंद बुलाया है। वहीं अधिकारियों ने घाटी के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इस बंद की वजह  से अमरनाथ यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया गया है।

विज्ञापन


यात्री निवास कंट्रोल रुम के एक अधिकारी ने कहा, दक्षिण कश्मीर में कानून व्यवस्था को देखते हुए अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई है। दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़प में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी और बुरहान वानी की दूसरी बरसी को देखते हुए जम्मू के यात्री निवास बेस कैंप से यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है।  
विज्ञापन


केवल बालटाल और पहलगाम में ठहरे हुए यात्रियों को आगे जाने की इजाजत दी गई है। एहतियातन उपाय अपनाते हुए पूरे कश्मीर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। किसी भी तरह की अवांछित घटना को रोकने के लिए सुरक्षाबलों को घाटी के संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। शनिवार को अलगाववादियों ने पूरे कश्मीर में बुरहान की बरसी के मौके पर बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक शेष पॉल वैद ने शनिवार को कहा था कि यात्रा को रोकने का निर्णय कश्मीर में कानून व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा था, 'आपको मालूम है कि कश्मीर में परिस्थितियां ठीक नहीं हैं और हमारी कोशिश यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। कल बंद बुलाया गया है जिसकी वजह से हमने यात्रा रोक दी है। हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।'

पिछले साल अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग में एक बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई थी। सभी यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रहे थे। इस साल यात्रियों के वाहन पर नजर बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ रेडियो फ्रीक्वेंसी टैगिंग की मदद ले रहे हैं। अभी तक 83,130 यात्री गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इस साल 28 जून से यात्रा शुरू हुई थी।


अलगाववादियों ने ज्वाइंट रेसिसटेंस लीडरशीप के अंतर्गत लोगों से रविवार को काले दिवस के तौर पर मनाने के के लिए कहा है। ऐसा सुरक्षाबलों की फायरिंग में तीन युवाओं की मौत की वजह से कहा गया है। बता दें कि कुलगाम में हुई कथित फायरिंग में एक लड़की सहित तीन लोगों की शनिवार को मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed