{"_id":"58b746b44f1c1bce1c8318ab","slug":"non-subsidised-gas-cylinders-to-cost-rs-86-more-crossing-700-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"700 के पार पहुंचा गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
700 के पार पहुंचा गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Thu, 02 Mar 2017 03:40 AM IST
विज्ञापन
गैस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद देश की जनता को एक और झटका लगा है। गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। यह इजाफा 86 रुपये का है, जिसके बाद एक सिलेंडर की कीमत 737.50 रुपये हो गई है। कंपनियों ने रेट रिवीजन के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की।
इसके साथ ही कामर्शियल गैस सिलेंडर पर 149.50 रुपए और पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर पर 30.50 रुपए का इजाफा हुआ है। बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर उन लोगों को लेना होता है जिन्होंने गैस-सब्सिडी छोड़ दी है या फिर जिनका 14.2 किलो के सब्सिडी शुदा 12 सिलेंडर का कोटा पूरा हो चुका है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने यह जानकारी दी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अक्तूबर 2016 के बाद से बढ़ रहे हैं। इसी का हवाला देकर कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि की है। सितंबर 2016 में दिल्ली में बिना-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 466.50 रुपये का था। उसके बाद से छह किस्तों में यह 271 रुपये यानी 58 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

पिछले 6 महीनों में डेढ़ गुना से भी ज्यादा हुई हैं कीमतें
गैस सिलेंडर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रेट रिवीजन के बाद घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) 737 रुपए का हो गया है। जबकि कामर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम 1330 रुपए से बढ़कर 1479.50 रुपए हो गया है। छोटू सिलेंडर पर 30.50 रुपए के इजाफे के बाद 252 का सिलेंडर 282.50 रुपए का हो गया है।
ये बढ़ी हुई दरें मंगलवार आधी रात से लागू हो गई हैं। छह माह में 270 रुपए महंगा हुई रसोईं गैस बीते छह माह में रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव में 270.50 रुपए का इजाफा हो गया है। इसके अलावा हवाई ईंधन की कीमतों में भी 214 रुपये प्रति किलोलीटर का इजाफा हुआ है।
बीते वर्ष अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के रेट में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इधर बीते तीन महीनों में ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 153 रुपए बढ़े हैं। अक्तूबर 2016 से लेकर अबतक 6 बार कीमतों में बढ़ोतरी की जा चुकी है। सितंबर से लेकर अबतक दिल्ली शहर में सिलेंडर की कीमत 271 रुपए तक बढ़ गई है। सिलेंडरों की कीमतों में 58% की इजाफा हुआ है।