{"_id":"61a243a7fdf0de113247acfa","slug":"noida-airport-accused-of-issuing-fake-pictures-kharge-took-a-jibe-said-bjp-became-beijing-janata-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट: फर्जी तस्वीरें जारी करने का आरोप, खडगे बोले- भाजपा बनी बीजिंग जनता पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नोएडा एयरपोर्ट: फर्जी तस्वीरें जारी करने का आरोप, खडगे बोले- भाजपा बनी बीजिंग जनता पार्टी
Sat, 27 Nov 2021 08:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:11 PM IST
सार
खड़गे ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा, 'अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने उसे गांव बसाने दिया और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने चीन के एयरपोर्ट को अपना बता दिया।'
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कांग्रेस नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने भाजपा नेताओं पर नोएडा (जेवर) में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की फर्जी तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाया है। शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा 'बीजिंग जनता पार्टी' बन गई है।
विज्ञापन
खड़गे ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा, 'अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने उसे गांव बसाने दिया और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने चीन के एयरपोर्ट को अपना बता दिया।' कहा जा रहा है नोएडा एयरपोर्ट के मॉडल की जो तस्वीर दिखाई जा रही है वह बीजिंग एयरपोर्ट की है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को किया था। कुछ भाजपा नेताओं ने इसके मॉडल की जो तस्वीरें साझा की हैं, वो बीजिंग डैक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बताई जा रही हैं। खड़गे ने इसे लेकर ही भाजपा को घेरा।
विज्ञापन
खड़गे ने आरोप लगाया कि लद्दाख में सरकार ने चीन के सामने समर्पण कर दिया और हमारी जमीन उसे दे दी। भाजपा बीजिंग जनता पार्टी में बदल गई है। कांग्रेस लद्दाख, उत्तराखंड के बाद अब अरुणाचल में चीन की कथित घुसपैठ को लेकर सरकार पर लगातार हमले बोल रही है।
कांग्रेस का कहना है कि सरकार चीन के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चीन को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार चीन के समक्ष सरेंडर कर रही है और चीन को लेकर उसकी कोई रणनीति नहीं है।