फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NOC required for Shooting in Goa

सख्ती: गोवा में बिना एनओसी नहीं कर सकेंगे शूटिंग

Fri, 16 Apr 2021 03:10 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Apr 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
NOC required for Shooting in Goa
गोवा का बीच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Incredible India

गोवा में फिल्म, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग से पहले अब एनओसी लेना पड़ेगा। गोवा में फिल्म शूटिंग की अनुमति देने वाली नोडल एजेंसी ने निर्माताओं को राज्य में बिना अनुमति शूटिंग करने को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही फिल्म, टीवी व वेब सीरीज की शूटिंग भी राज्य में 14 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके चलते तमाम बड़ी फिल्मों समेत करीब सौ धारावाहिक प्रभावित हुए हैं। एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने इस बारे में स्पष्ट किया है कि बिना उसके कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किए गोवा राज्य में शूटिंग करना गैरकानूनी है।
विज्ञापन


सोसाइटी ने कहा कि गोवा में शूटिंग करने के लिए फिल्म, टीवी या वेब सीरीज के बारे में पूरी सूचना सोसाइटी में दर्ज होना जरूरी है। बिना प्रमाण पत्र हासिल किए गोवा में शूटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed