राहुल पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, कहा- आपसे ज्यादा पूर्व पीएम का अपमान किसी ने नहीं किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर उसकी ‘रेनकोट’ हंसी के लिए नरेंद्र मोदी पर हमला करने के लिए राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष से ज्यादा किसी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया। मोदी ने कहा था कि किसी को भी मनमोहन सिंह से रेनकोट पहनकर स्नान करने की कला सीखनी चाहिए। उन्होंने यह बात इस संदर्भ में कही कि उनके शासन के दौरान कई घोटालों के बावजूद उनके ऊपर एक भी कलंक नहीं लगा था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाथरूम में रेनकोट वाले बयान की निंदा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री ने किसी और तुलना में कहीं ज्यादा खुद ही पद की गरिमा गिराई है। आज का घटनाक्रम दुखद, स्पष्ट रूप से शर्मनाक है। जब कोई प्रधानमंत्री अपने से पिछले और सीनियर नेता के बारे में ऐसा कहता है तो वह संसद और देश के गौरव को नुकसान पहुंचाता है।’
इस पर अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘दुखद लेकिन किसी ने भी तुमसे ज्यादा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान नहीं किया। याद करो तुमने एक संवाददाता सम्मेलन में एक अध्यादेश को फाड़ दिया। आप यह नहीं सोचते कि आप राजसी गौरव हो।’
Sorry but Nobody has insulted d Prime Minister more than you. Remember tearing d ordinance in a Press con. Unless u think you are Royalty. https://t.co/BTPY5LX2yr
— Anupam Kher (@AnupamPkher) February 9, 2017