फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Zica virus found in India: ICMR

जीका वायरस से सुरक्षित भारत

Thu, 26 May 2016 12:03 AM IST
पवन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
पवन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 12:03 AM IST
सार

  • आईसीएमआर का 500 मरीजों और 125 एडीज मच्छरों पर अध्ययन
  • स्वास्थ्य मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में आईसीएमआर ने बताया

विज्ञापन
No Zica virus found in India: ICMR
जीका वायरस - फोटो : concept photos

विस्तार

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत के लिए एक अच्छी खबर है। इस दिशा में अब तक किए गए शोध के नतीजों से पता चला है कि देश में जीका वायरस नहीं हैं। इस वायरस की पहचान के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से मरीजों और एडीज मच्छरों पर अध्ययन किया गया था लेकिन भारत में अभी तक न तो डेंगू के किसी मरीज में और न ही एडीज मच्छर में जीका का वायरस मिला है। हालांकि इस दिशा में आगे भी अध्ययन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


आईसीएमआर ने दिल्ली, तमिलनाडु, केरल सहित देश के वैसे राज्यों से मरीजों और एडीज मच्छर को चुना जहां डेंगू (एडीज मच्छर के काटने से ही जीका और डेंगू होता है) के मामले ज्यादा होते हैं। इन जगहों से पांच सौ मरीजों को चुना गया और उनमें जीका वायरस की जांच की गई, लेकिन किसी भी मरीज में जीका का वायरस नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से 125 एडीज मच्छरों को इकट्ठा किया गया और उनमें जीका वायरस की मौजूदगी की जांच की गई, लेकिन किसी भी मच्छर में जीका वायरस नहीं मिला। हालांकि आईसीएमआर की ओर से इस संबंध में अभी भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं तो जीका वायरस का पता पहली बार 1947 में युगांडा में चला था, लेकिन हाल के वर्षों में ब्राजील में जीका वायरस से संक्रमण के मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई देशों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया था। इसके बाद सभी देश अपने-अपने स्तर से इस दिशा में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed