फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No written confirmation on Chinese president Xi participation at G20 summit so far

G20: 'जी20 सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग आएंगे कि नहीं कोई लिखित पुष्टि नहीं', भारत ने दिया बड़ा बयान

Fri, 01 Sep 2023 09:42 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 09:42 PM IST
सार

जी20 के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने शुक्रवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग आएंगे या नहीं इसकी कोई लिखित पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
No written confirmation on Chinese president Xi participation at G20 summit so far
शी जिनपिंग - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे या नहीं इसे लेकर हां और ना की स्थिति बनी हुई है। वहीं जी20 के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने शुक्रवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग आएंगे या नहीं इसकी कोई लिखित पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने अखबारों में कुछ रिपोर्टें देखी हैं। लेकिन, हम लिखित पुष्टि पर चलते हैं और अभी हमें लिखित पुष्टि हुई है। जब तक हम यह नहीं देख लेते कि मैं किसी भी तरह से कहने की स्थिति में नहीं हूं। आगे कहा कि जी20 जैसे शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की भागीदारी के बारे में आमतौर पर एक राजनयिक नोट के माध्यम से बताया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने शी जिनपिंग की भागीदारी पर कहा कि मुझे लगता है कि इसकी प्रतीक्षा की जा रही है। हमें अधिकांश अन्य पुष्टियां मिल गई हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता चुके हैं कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उनके लिए भारत की यात्रा करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रॉ, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा उन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में से हैं जिन्होंने पहले ही अपनी पुष्टि कर दी है। 


अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में बाइडन दो दर्जन से अधिक वैश्विक नेताओं के साथ शामिल होने वाले हैं। शिखर सम्मेलन की मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। हालिया मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना नहीं है। बाइडन ने गुरुवार को सम्मेलन में राष्ट्रपति जिनपिंग के हिस्सा लेने को लेकर संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा, मुझे उम्मीद है कि वह जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed