{"_id":"615c47458ebc3e57153b74d0","slug":"no-two-finger-test-conducted-iaf-chief-on-coimbatore-woman-officer-exploitation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न मामला: वायुसेना प्रमुख बोले, महिला अधिकारी का नहीं हुआ था टू-फिंगर टेस्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यौन उत्पीड़न मामला: वायुसेना प्रमुख बोले, महिला अधिकारी का नहीं हुआ था टू-फिंगर टेस्ट
Tue, 05 Oct 2021 06:08 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:08 PM IST
सार
कोयंबटूर में भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी पर 10 सितंबर को एक महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर महिला आयोग ने वायुसेना को नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि कोयंबटूर में भारतीय वायुसेना प्रशिक्षण अकादमी में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला वायुसेना अधिकारी का टू-फिंगर टेस्ट नहीं किया गया था। एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय वायुसेना प्रमुख ने महिला के टू-फिंगर टेस्ट के दावे का खंडन किया और कहा कि कथित बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस मामले पर एक सवाल के जवाब में एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि टू-फिंगर परीक्षण नहीं किया गया। तमिलनाडु पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच किए जाने के कुछ दिनों बाद एक स्थानीय अदालत ने भारतीय वायुसेना को मामले की गहन जांच करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे। कोयंबटूर में भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी पर 10 सितंबर को एक महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।
विज्ञापन
28 वर्षीय महिला वायु सेना अधिकारी ने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी कहना है कि उन्हें प्रतिबंधित उंगली परीक्षण कराने और आरोपी फ्लाइट लेफ्टिनेंट के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।