फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No tunnel found inside inner chamber of Ratna Bhandar know more news in hindi

Odisha: जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के अंदर कोई सुरंग नहीं, हाईकोर्ट के जज ने आंतरिक कक्ष में बिताए सात घंटे

Fri, 19 Jul 2024 10:08 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Jul 2024 10:08 AM IST
सार

रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में गुप्त सुरंग के अटकलों के बीच पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्य सिंह देब ने कहा कि एएसआई आंतरिक कक्ष की जांच के लिए लेजर स्कैनिंग जैसे उन्नत उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
No tunnel found inside inner chamber of Ratna Bhandar know more news in hindi
जगन्नाथ पुरी मंदिर - फोटो : ani

विस्तार

ओडिशा में पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष के भीतर एक छिपी हुई सुरंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्य सिंह देब ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण  (एएसआई) जांच के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने गुरुवार को रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष के भीतर छिपी सुरंग को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। दरअसल, कई लोगों का मानना है कि मंदिर के रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में एक गुप्त सुरंग बनी हुई है।
विज्ञापन


गुप्त सुरंग पर पुरी के राजा ने की बात
रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में गुप्त सुरंग के अटकलों के बीच पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्य सिंह देब ने कहा, "एएसआई आंतरिक कक्ष की जांच के लिए लेजर स्कैनिंग जैसे उन्नत उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं।" उन्होंने आगे बताया कि ऐसे उपकरण गुप्त सुरंगों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन


जस्टिस विश्वनाथ रथ ने सुरंग के भीतर बिताए सात घंटे
ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस विश्वनाथ रथ ने दस अन्य सदस्यों के साथ आंतरिक कक्ष के अंदर सात घंटे से भी अधिक समय बिताया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा, "हमारे निरीक्षण के अनुसार, हमें गुप्त सुरंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।" उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने से बचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के एक अन्य सदस्य और सेवक दुर्गा दासमोहपात्रा ने कहा, "हमने भगवान के खजाने के अंदर कोई गुप्त सुरंग नहीं देखी। रत्न भंडार लगभग 20 फीट ऊंचा और 14 फीट लंबा है।" उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान छोटी-मोटी समस्याओं पर गौर किया गया। छत से कई सारे छोटे-छोटे पत्थर गिरे। रत्न भंडार की दीवार में भी दरार आ गई। उन्होंने बताया कि उन्हें फर्श गीला होने की आशंका थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed