फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no special treatment to Sasikala in jail, I'm open to probe says DG Prisons

जेल के DG का बयान- शशिकला को नहीं दिया स्पेशल ट्रीटमेंट, जांच के लिए हूं तैयार

Thu, 13 Jul 2017 04:44 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
amarujala.com-presented by: मोहित Updated Thu, 13 Jul 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
no special treatment to Sasikala in jail, I'm open to probe says DG Prisons
jail dg

बंगलूरू की सेंट्रल जेल के डीजी ने कहा कि जेल में बंद एआईडीएमके चीफ वीके शशिकला को स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। उनपर आरोप है कि उन्होंने जेल अधिकारियों को किचन बनवाने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत दी है। 

विज्ञापन


जेल की सीनियर अधिकारी डी रूपा के आरोपों को निराधार बताते हुए जेल के डीजी एचएन राव ने कहा कि वह सिर्फ कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं। मैंने किसी तरह की रिश्वत नहीं ली, जांच के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर रूपा ने जेल में इस तरह की गतिविधियां देखी थी तो उन्हें पहले मुझे बताना चाहिए था न कि झुठे आरोप लगाने चाहिए थे।वहीं रूपा ने कहा कि 'मैं कुछ दिनों के लिए सरकारी छुट्टी पर थी जब वापस आई तो जेल में कैदियों को दिए जा रहे स्पेशल ट्रीटमेंट को देख हैरान थी। अगर डीजी जांच के लिए तैयार है तो जांच जरूर होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूपा ने अपनी रिपोर्ट में डीजी एचएन राव (कारावास) पर सवाल खड़े किए हैं कि जेल में चल रही इन सभी गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद शशिकला ने अपने लिए विशेष सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत दी है। डीजी पर काम में हस्तक्षेप करने का आरोप भी लगाया गया है।


रूपा ने पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने पत्र लिखकर विरोध दर्ज कर कहा कि 'शशिकला को जेल नियमों का उल्लंघन करते हुए विशेष रसोई दी गई है। इसके लिए दो करोड़ की रिश्वत देने की बात भी कही जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed