फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'No special permission is required for return of Indian students stranded in Iran', Iranian Consulate General

Iran Crisis: 'ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के लिए नहीं चाहिए विशेष अनुमति', ईरानी कॉन्सुलेट जनरल

Mon, 02 Mar 2026 11:34 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Mon, 02 Mar 2026 11:34 PM IST
सार

ईरान के साथ अमेरिका-इस्राइल की जंग लगातार गहरा रही है। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं, अमेरिका और इस्राइल अभी भी आक्रामक बने हुए हैं। इसी बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर मुंबई में ईरानी कॉन्सुलेट जनरल ने कहा कि उन छात्रों की वतन वापसी के लिए विशेष अनुमति की जरूरत नहीं चाहिए।

विज्ञापन
'No special permission is required for return of Indian students stranded in Iran', Iranian Consulate General
सईद रेजा मोसायेब मोतलाग, ईरानी कॉन्सुलेट जनरल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे भारतीय छात्रों के लिए संकट की स्थिति बन गई है। छात्रों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार प्रयास में लगी हुई है। ईरान-भारत के बीच समन्वय के तहत वहां फंसे छात्रों को बिना किसी विशेष अनुमति के बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi on Iran Crisis: पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन के लिए धन्यवाद
विज्ञापन


'ईरान ने भारत सरकार के साथ मिलकर की व्यवस्था'
मुंबई में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के कॉन्सुलेट जनरल सईद रेजा मोसायेब मोतलाग ने बताया कि ईरान ने भारत सरकार के साथ मिलकर भारतीय छात्रों को ईरान से निकालने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि ईरानी सरकार ने भारतीय छात्रों को युद्ध क्षेत्र से निकालने के लिए इंतजाम किए हैं। छात्रों को बाहर निकलने के लिए कोई विशेष परमिशन नहीं चाहिए और वे हमारे किसी भी जमीनी बॉर्डर पर जाकर ईरान से बाहर निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोतलाग ने आगे कहा, जंग के हालातों के चलते हमारे सभी एयरपोर्ट कंट्रोल में हैं और सुरक्षा कारणों से बंद हैं। इसलिए हवाई यात्रा करके ईरान छोड़ने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बताया कि छात्र अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान जैसे देशों के जमीनी बॉर्डर से बाहर निकल सकते हैं। छात्रों को चेक पोस्ट से गुजरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें बस अपना पासपोर्ट हाथ में रखना होगा और वे ईरान छोड़ सकते हैं।


कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी से की अपील
एक दिन पहले लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा था कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भारतीय नागरिकों में गहरी चिंता और डर पैदा कर दिया है। केरल के कई लोगों समेत बड़ी संख्या में भारतीय इस इलाके में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और विदेश मंत्रालय से विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी डिप्लोमैटिक और लॉजिस्टिकल कदम उठाने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया संकट: भारतीय एयरलाइनों ने रद्द कीं 357 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, लगातार तीसरे दिन परिचालन बाधित

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार
अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले में मौत का आंकड़ा 500 पार कर चुका है। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार सुबह नए धमाके सुने गए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया का दावा है कि पश्चिमी शहर सनंदाज पर मिसाइलों की एक ताबड़तोड़ बौछार हुई है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने कहा कि सनंदाज के रिहायशी इलाकों पर हमला हुआ है। -इनपुट आईएएनएस

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed