{"_id":"5c61c7e1bdec2205dc40212c","slug":"no-relief-to-apollo-hospital-in-jayalalitha-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता मामले में अपोलो अस्पताल को राहत नहीं, मद्रास हाईकोर्ट का जांच रोकने से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयललिता मामले में अपोलो अस्पताल को राहत नहीं, मद्रास हाईकोर्ट का जांच रोकने से इनकार
Tue, 12 Feb 2019 12:37 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
जे जयललिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मद्रास हाईकोर्ट ने अपोलो अस्पताल द्वारा दायर उस याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है जिसमें तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन से पहले दिए गए इलाज की जांच रोकने की मांग की गई थी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु दिसंबर 2016 में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में हुई थी। उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर बाद में कई तरह के सवाल उठे थे।
विज्ञापन
इसके बाद राज्य सरकार ने सितंबर 2017 में एआईएडीएमके की इस शीर्ष नेता की मौत की जांच के लिए जस्टिस ए अरुमुघस्वामी के नेतृत्व एक जांच आयोग का गठन कर दिया था। अदालत ने आयोग को एक जवाब दायर करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को तय की है।
विज्ञापन