फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No relief from heat in Delhi: Heat wave conditions in these states, rain in some states, effect of western disturbance will be visible

दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं : इन राज्यों में लू के हालात, कुछ राज्यों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

Mon, 18 Apr 2022 07:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Apr 2022 07:52 AM IST
सार

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।  19 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचेगा। यह कुछ राहत दे सकता है। 

विज्ञापन
No relief from heat in Delhi: Heat wave conditions in these states, rain in some states, effect of western disturbance will be visible
imd weather update today - फोटो : social media

विस्तार

देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों व मध्य भारत में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में आज से दो दिन फिर लू का अनुमान है। वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में गर्मी सताएगी।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार  राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन लू से राहत नहीं मिलेगी। 19 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचेगा। यह तपन से कुछ राहत दे सकता है। 

विज्ञापन


आईएमडी का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। मंगलवार से इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दिल्ली में 42 डिग्री तक जा सकता है पारा
दिल्ली में रविवार को पारा फिर चढ़ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसे लेकर विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इसके अगले दिन भी पारा 42 तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सिस्टम की वजह से राहत
उधर, स्काईमेट के अनुसार उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। निचले स्तरों पर। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश तो कुछ में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा का अनुमान है। 

बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश

  • बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।


यहां हो सकती है बारिश

  • अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
  • शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की छिटपुट बारिश संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed