फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Announces No CM Face in Karnataka for Elections Know More News in Hindi

Karnataka polls: कर्नाटक चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान नहीं करेगी कांग्रेस, गुटबाजी रोकने के लिए फैसला

Sat, 02 Jul 2022 08:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली 
एएनआई, नई दिल्ली  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 02 Jul 2022 08:38 AM IST
सार

जेडीएस के नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को राज्य में जल्दी चुनाव की संभावना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस साल दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
Congress Announces No CM Face in Karnataka for Elections Know More News in Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने लंबे विचार-विमर्श के बाद फैसला किया है कि वह आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सामूहिक नेतृत्व के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी कोई सीएम चेहरा घोषित नहीं करेगी। 

विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धरमैया ने पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निवास पर दो दिन चले विचार-विमर्श में यह फैसला किया। इस दौरान कर्नाटक के आगामी चुनाव को लेकर भावी रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन

अभा कांग्रेस कमेटी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी इस बैठक में मौजूद थे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कर्नाटक कांग्रेस के नेतृत्व का एक धड़ा चाहता है कि पार्टी को सीएम प्रत्याशी घोषित नहीं करना चाहिए और सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस महसूस करती है कि इस बार राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए सामूहिक नेतृत्व बहुत जरूरी है। पार्टी का कहना है कि दक्षिण भारत के इस महत्वपूर्ण राज्य में कांग्रेस की जीत के लिए एकजुट होकर मोर्चा लेना आवश्यक है। कांग्रेस राज्य में जल्द ही अपना प्रचार कार्यक्रम भी घोषित करेगी। 

अगले साल होंगे कर्नाटक चुनाव
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। हालिया राज्यसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा ने यहां से तीन राज्यसभा सीटें जीतीं तो कांग्रेस को एक मिली। वहीं जनता दल सेक्युलर या जेडीएस हाथ मलता रह गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश राज्यसभा के लिए कर्नाटक से निर्वाचित हुए, हालांकि कांग्रेस का दूसरा प्रत्याशी हार गया। 


पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने जताई जल्दी चुनाव की संभावना
वैसे कर्नाटक विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल अगले साल मई तक का है, लेकिन जेडीएस के नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को राज्य में जल्दी चुनाव की संभावना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस साल दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, पांच साल के निर्धारित कार्यकाल के अनुसार अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed