फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No plans to introduce 1000 notes tweets Secretary Economic Affairs Shaktikant Das

'जितनी जरूरत हो उतने ही निकालें पैसे, नहीं आएगा 1000 का नोट'

Wed, 22 Feb 2017 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
No plans to introduce 1000 notes tweets Secretary Economic Affairs Shaktikant Das
- फोटो : getty

आरबीआई द्वारा 1000 के नए नोट छापे जाने की अफवाहों के बीच आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि अभी ऐसी कोई योजना नही है। उन्होंने ने कहा है कि बैंक अभी 500 और कम मूल्य वर्ग के नोटों की सप्लाई पर ध्यान दे रहा है। उनका इशारा 100 रुपए के नोट की तरफ था। 

विज्ञापन


बुधवार को द्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि, "1000 के नोट छापने की कोई योजना नही है, सारा ध्यान अभी 500 व अन्य छोटे नोटों के उत्पादन और आपूर्ति पर है।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि एटीएम में 'कैश की कमी' की शिकायतों को नोट किया जा रहा है और लोगों के अनुरोध करते हैं कि वे उतना ही पैसा निकालें जितने की उन्हें जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार ने एक हजार रुपये का नया नोट मार्केट में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हजार रुपये के नए नोटों की छपाई भी शुरू हुई थी।


हालांकि वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने इस तरह की चर्चाओं को अफवाह करार दिया है। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed