फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No place for arrogance and breaking of promises in life of a ruler, says Sonia Gandhi on Dussehra

दशहरे पर सोनिया गांधी का संदेश, 'नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की जगह नहीं'

Sun, 25 Oct 2020 05:25 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 25 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
No place for arrogance and breaking of promises in life of a ruler, says Sonia Gandhi on Dussehra
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को देश की जनता को विजयादशमी पर्व की शुभकामना दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विजयादशमी त्योहार का सबसे बड़ा संदेश यही है कि शासन में जनता सर्वोपरि है और एक नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश को इस त्योहार की बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अंत में सच की विजय ही नियति है।  

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा कि दशहरा अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विवेक की जीत का प्रतीक है। नौ दिन की पूजा के बाद यह किसी भी स्थिति में कर्तव्यों को पूरा करने का प्रण लेकर आता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, शासन में जनता सर्वोपरि है और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी का कोई स्थान नहीं है। यही विजयदशमी पर्व का सबसे बड़ा संदेश है।
विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि यह दशहरा लोगों की जिंदगियों खुशहाली, शांति और समृद्धि लाने के साथ उनमें सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed