{"_id":"600550058ebc3e31862e203f","slug":"no-parade-this-year-at-attari-border-on-republic-day-no-public-will-be-allowed-due-to-corona-virus-says-bsf-sourcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते वाघा-अटारी बॉर्डर पर नहीं होगा बीटिंग रिट्रीट का आयोजन - बीएसएफ सूत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के चलते वाघा-अटारी बॉर्डर पर नहीं होगा बीटिंग रिट्रीट का आयोजन - बीएसएफ सूत्र
Mon, 18 Jan 2021 02:38 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
beating retreat
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से इस बार हर राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार पाबंदी के साथ मनाया गया है। इसी सिलसिले में आगामी गणतंत्र दिवस पर वाघा-अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों के आने पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के मुताबिक, भारत दैनिक कार्यक्रम के अनुसार झंडा लहराने और उतारने का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि हर साल 26 जनवरी के दिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों की ओर से वाघा-अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस की वजह से इस समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
No joint or coordinated parade this year at Attari border on Republic Day. No public will be allowed due to #COVID19 restrictions. India will conduct flag-lowering as per daily schedule: BSF Sources
— ANI (@ANI) January 18, 2021
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि वाघा-अटारी बॉर्डर पर ज्वाइंट चेक पोस्ट पर साल 1959 में इस समारोह की शुरुआत की गई थी। लेकिन कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कोई साझा या समन्वित परेड अटारी बॉर्डर पर नहीं की जाएगी। एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू दिशा -निर्देशों के मुताबिक, लोगों को आने की अनुमति नहीं है।